Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:42 PM IST

स्मार्टफोन की चार्जिंग करते हुए जरूर अपनाएं यह टिप्स

अगर आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर रही हैं तो आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अवश्य फॉलो करना चाहिए।
Updated:- 2022-08-17, 10:55 IST
useful smartphone tips for longer battery life

आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन चुका है। आज फोन सिर्फ बातचीत करने का ही साधन नहीं है, बल्कि यह काफी स्मार्ट हो चुका है। जिसके कारण महिलाएं अपने अधिकतर काम स्मार्टफोन के जरिए ही पूरा करती हैं। बहुत अधिक इस्तेमाल होने के कारण फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।

हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि आप लंबे समय तक अपने फोन को चार्ज करती हैं, लेकिन वह बहुत धीरे चार्ज होता है या फिर पूरी तरह चार्ज होने के बाद भी फोन की बैटरी बहुत जल्द खत्म हो जाती है और आपको उसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत महसूस होती है।

ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि फोन की बैटरी अब उस तरह से काम नहीं कर रही है, जैसा कि उसे करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके फोन की बैटरी का ख्याल रखने में मदद करेंगे-

फोन की बैटरी खत्म होने का ना करें इंतजार

phone low battery

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वह अपने फोन के बंद हो जाने या फिर सिर्फ 1 प्रतिशत बैटरी बचने पर उसे चार्ज करना शुरू करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो यह आपके लिए सही नहीं हहै। दरअसल, जब फोन एक बार पूरी तरह से बंद हो जाता है तो इससे फोन की बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिससे बैटरी को नुकसान पहुंचता है।(बिना चार्जर के चार्ज करें मोबाइल)

इसलिए आप कोशिश करें कि फोन की बैटरी जब 15-20 प्रतिशत बची हो तो आप उसे चार्जिंग पर लगा दें। वहीं, दूसरी ओर आप इस बात का भी ख्याल रखें कि आप फोन को तब तक चार्जिग पर लगाकर ना रखें, जब तक कि वह 100 प्रतिशत ना हो जाए। इससे फोन की बैटरी का तापमान बढ़ सकता है और उसे नुकसान पहुंच सकता है। आप 80-85 प्रतिशत तक फोन को चार्ज कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Numerology Tips: मोबाईल के पैटर्न लॉक का नंबर बता सकता है आपकी पर्सनालिटी

बहुत अधिक हीट से बचाए

over heated phone

लंबे समय तक बैटरी की लाइफ को बनाए रखने में तापमान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब आपके फोन की बैटरी बहुत अधिक समय तक हीट के संपर्क में रहती है तो इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालता है और इसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

इस समस्या से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। मसलन, फोन को रातभर चार्जिंग पर लगाकर उसे अपने तकिए के नीचे ना रखें या फिर गर्म दिन में अपनी कार के डैशबोर्ड पर प्लग इन न करें। यह आपके फोन और उसकी बैटरी को डैमेज करेगा।(फोन के germs ऐसे साफ करें)

फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने से बचें

fast charger

यह एक ऐसा जरूरी टिप है, जिस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। अक्सर लोग फोन के चार्जर के खराब होने के बाद फास्ट चार्जर खरीदना पसंद करते हैं ताकि उनका फोन जल्दी चार्ज हो जाए। लेकिन आपकी यह आदत आपके फोन की बैटरी को नुकसान पहुंचाएगी।(बारिश में स्‍मार्टफोन भीगने से बचाएं)

इस तरह से चार्जर फोन को काफी जल्दी चार्ज करते हैं, लेकिन आवश्यक से अधिक करंट बैटरी सेल्स की चार्ज रिटेंशन कैपेसिटी को डैमेज करते हैं और लंबे समय तक ऐसा करने से फोन कम समय में ही खराब हो जाता है। इसलिए अगर आपने महंगा स्मार्टफोन खरीदा है तो उसके ओरिजिनल चार्जर में ही इनवेस्ट करें।

इसे जरूर पढ़ें-Hacks: मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां जानें

अब आप भी इन बेसिक टिप्स को अपनाएं और अपने फोन की बैटरी को जल्द खराब होने से बचाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।