Hibiscus Flower Care: घर में रखी इस चीज को गुड़हल में करें खाद की तरह इस्तेमाल, बगीचे में होने लगेगी फूलों की बारिश

Hibiscus Plant Care Tips: गुड़हल के फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही उसका हिंदू धर्म में बी मान्यता है। यहीं तक सीमित नहीं, गुड़हल के फूल स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि हर कोई अपने गार्डन में इसके पौधे लगाना पसंद करते हैं। कई बार हम घर के बगीचे या गमले में गुड़हल के पौधे लगा तो लेते हैं, लेकिन उनमें फूल नहीं खिलते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि पौधे की अच्छी देखभाल नहीं पाती है, जिसके कारण पौधे में पोषक तत्वों की कमी रह जाती है और यह ठीक से ग्रो भी नहीं कर पाते हैं। साथ ही, पौधे की पत्तियां भी पीली होकर गिरने लगती हैं।
अगर आपके गुड़हल के पौधे के साथ कुछ ऐसी ही समस्या है और उसमें लंबे समय से फूल भी नहीं खिल रहे हैं, तो आप खाद के रूप में घर में मौजूद इस एक चीज को डाल सकते हैं। तो आइए हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
इसे भी पढ़ें- गुड़हल के पौधों को हेल्दी बनाए रखने के लिए डालें ये केमिकल फ्री होममेड खाद
गुड़हल के पौधे में डालें घर में मौजूद यह एक चीज
गुड़हल के पौधे के लिए पीली सरसों बेहद असरदार और प्रभावी चीज है, जो लगभग हर भारतीय घरों में मौजूद होता है। सरसों गुड़हल के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है, क्योंकि इसमें नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, और सल्फर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की अच्छी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में, आप सरसों को गुड़हल के पौधे में डाल तो सकते हैं, लेकिन यह किस तरीके से डालना ज्यादा सही होगा, इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। तभी यह पौधे की बढ़ोतरी में काम आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- गुड़हल के पौधे में डालें गार्डन में मौजूद ये दो चीजें, कलियां खिलने से पहले नहीं होंगी बर्बाद
गुड़हल के पौधे में कैसे डालें सरसों?
- गुड़हल के पौधे में सरसों डालना एक देसी नुस्खा है, जो कि पौधे के लिए बेहद असरदार और प्रभावी होता है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक कप पीली सरसों लेकर उसे ग्राइंडर में पीस लेना है।
- अगर आपको सिर्फ एक पौधे के लिए खाद तैयार करना है, तो इसके लिए 2 चम्मच सरसों का पाउडर काफी है।
- इसे लेकर आधे मग पानी के साथ मिला दें। बस, यह गुड़हल के पौधे में डालने के लिए बिल्कुल तैयार है।
- आपको सरसों का लिक्विड खाद गुड़हल के पौधे में डालने से पहले उसकी मिट्टी की अच्छी तरह गुड़ाई कर लेना है।
- इसके बाद, आप तैयार किए गए सरसों का लिक्विड खाद गुड़हल की जड़ के पास डाल सकते हैं।
- यह आपके गुड़हल के पौधे को हरा-भरा तो बनाएगा ही। साथ में, खाद के प्रभाव से आपके गमले या बगीचे में गुड़हल फूलों की बारिश होने लगेगी।
इसे भी पढ़ें- Hibiscus Plant Care Tips: पौधे में खाद के बाद डालें एक चम्मच ये चीज, गुड़हल में खिलने लगेंगे सैकड़ों फूल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।