क्या आप जानती हैं भारत की इन यूनीक मार्केट्स के बारे में

भारत अपनी विविधता, संस्कृति और बेहतरीन चीजों जैसे खाना, कपड़े आदि के लिए जाना जाता है। सोचिए अगर मार्केट न हो तो आप सामान कहां से खरीदेंगी? इसलिए अलग-अलग तरह के बाजार लगते हैं। आप जहां रहते हैं वहां कि लोकल मार्केट्स घूमते ही रहती होंगी? लेकिन क्या आप जानती हैं भारत में कुछ ऐसे बाजार भी लगते हैं जो दशकों नहीं बल्कि सालों पुरानी हैं।
जॉनबील मार्केट
पहले के समय में बार्टर सिस्टम चलता था। यानी किसी एक चीज के बदले दूसरी चीज देना। आज के समय में यह सिस्टम बेहद कम देखने को मिलता है, लेकिन अगर आप असम के जॉनबील मार्केट में जाएंगे तो यहां आप यहां से पैसों के बदले आसानी से सामान खरीद सकती हैं। हालांकि, यह बाजार रोजाना नहीं खुलता है। माना जाता है कि यह बाजार यहां के लोगों में एक जुटता लाने का काम करता है।
पशु बाजार
कपड़े, सब्जी, घर का सामान आदि के अलावा भी कई चीजें होती हैं जिन्हें लोग खरीदना पसंद करते हैं। कुछ लोग एनिमल लवर होते हैं, ऐसे में वह हमेशा अपने घर में कोई न कोई जानवर खरीद कर लाते हैं। भारत के बिहार में एशिया का सबसे बड़ा पशु बाजार है। इसे सोनपुर मवेशी बाजार के नाम से जाना जाता है। इस बाजार में आपको कुत्ते, फारसी घोड़े, भैंस, गधे,खरगोश, हाथी, बकरी, पक्षी बेचे जाते हैं। (पटना की फेमस मार्केट)
इसे भी पढ़ें:ये हैं चंडीगढ़ के फेमस और सस्ते मार्केट्स, जमकर करें खरीदारी
फ्लोटिंग वेजिटेबल मार्केट
कश्मीर भारत की शान है। इस राज्य की खूबसूरती का जितना बखान किया जाए उतना कम है। क्या आप सोच सकते हैं कि झील में आपको सब्जियां मिलेंगी? कश्मीर में ऐसा होता है। यह वेजिटेबल फ्लोटिंग मार्केट है, जो श्रीनगर में लगती है।
यह बाजार सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक लगता है। अब आप खुद सोचिए पानी में तैरती नाव और उस पर बिकती हुई सब्जियां क्या नजारा होगा? आपको लग रहा होगा कि यह बाजार कुछ ही समय पहले स्थापित हुआ होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। यह बाजार करीब 2 शताब्दी पहले बसा हुआ था।
इसे भी पढ़ें:ये हैं मोहाली के फेमस और सस्ते मार्केट्स, जमकर कर सकते हैं खरीदारी
इमा कीथेल, मणिपुर
इमा कीथेल मणिपुर में लगने वाला बाजार है। मणिपुर में इमा कीथेल का मतलब 'मां का बाजार"होता है। इस मार्केट की खासियत यह है कि यहां आपको केवल महिलाएं ही महिलाएं दिखेंगी।
यानी इस बाजार में सारा सामान महिलाएं ही बेचती हैं। इस बाजार में महिला दुकानदार की संख्या करीब 5000 है। इस बाजार में आपको सब कुछ मिलेगा, लेकिन यह मार्केट जाने के लिए आपको मणिपुर की राजधानी इम्फाल जाना पड़ेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।