
Ram Navami Ki Katha: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्री राम के बाल रूप की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि राम नवमी के दिन बाल राम की पूजा करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं और संतान का भाग्य उज्जवल होता है। इसी कारण से ज्योतिष में भी राम नवमी का बहुत महत्व माना जाता है। वहीं, जितनी महत्वपूर्ण श्री राम की पूजा है इस दिन, उतना ही जरूरी है इस दिन से जुड़ी कथा का श्रवण करना। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं राम नवमी कसे जुड़ी कथा और उससे मिलने वाले लाभ।

पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेता युग में जब रावण का अत्याचार बहुत बढ़ गया था तब सभी देवी-देवताओं ने भगवान विष्णु से उनके अवतरण की प्रार्थना की, जिसके बाद भगवान विष्णु त्रेता युग में श्री राम के अवतार में जन्में। श्री राम का जन्म अयोध्या के राजा महाराज दशरथ के यहां हुआ था।
यह भी पढ़ें: Ram Navami Upay 2024: रामनवमी के दिन करें ज्योतिष के कुछ उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
कौशल्या नंदन श्री राम राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र थे। कथा के मुताबिक, राजा दशरथ के कोई संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए राजा दशरथ ने अपनी तीनों पत्नियों के साथ पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया था और यज्ञ से प्राप्त खीर को अपनी तीनो रानियों में बांट दिया था। जल्दी ही रानियां गर्भवती हुईं।

जहां एक ओर रानी कौशल्या के गर्भ से श्री राम जन्में तो वहीं, माता कैकेयी को पुत्र रत्न के रूप में भरत मिले। साथ ही, माता सुमित्रा को लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न की प्राप्ति हुई। शास्त्रों एक अनुसार, श्री राम का जन्म जिस दिन हुआ उस दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी थी और पुनर्वसु नक्षत्र था।
यह भी पढ़ें: Ram Navami Kab Hai 2024: कब है राम नवमी 16 या 17 अप्रैल, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
ऐसा माना जाता है कि राम नवमी के दिन श्री राम के जन्म की कथा जो भी कोई गर्भवती स्त्री या दंपत्ति सुनते हैं उनकी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है और संतान का भविष्य भी तेजमय होता है।
अगर आप भी राम नवमी मनाते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि राम नवमी के दिन शिर राम से जुड़ी कौन सी कथा सुन्नी चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।