धोने के बाद भी नहीं जा रहा सफेद शर्ट से पसीने का दाग? अपनाएं ये ट्रिक झटपट दिखेगा रिजल्ट

अगर कई बार धोने के बाद भी सफेद शर्ट पर लगे पसीने का दाग नहीं छूट रहा है, तो आप यहां बताए गए घरेलू नुस्खे की मदद ले सकती हैं।

best way to remove yellow sweat stains
best way to remove yellow sweat stains

गर्मी के आते ही कई सारी परेशानियां सामने आने लगती हैं। इन्हीं में से एक है सफेद कपड़े से पसीने का दाग छुड़ाना। दरअसल, जलती और चुभती गर्मी में शरीर से काफी पसीने आते हैं, जो कि कपड़ों पर जिद्दी दाग बना देते हैं। कई बार तो ये दाग इतने गहरे हो जाते हैं कि इसे वॉशिंग मशीन में धोने के बाद भी नहीं जाते हैं। साथ ही कपड़ों पर देखने में भी अच्छे नहीं लगते हैं। खासकर, व्हाइट शर्ट पर लगे दाग दूर से ही दिखाई देने लगते हैं। अगर आपकी सफेद शर्ट भी पसीने का दाग लग गया है और इसे बार-बार धोने के बाद भी नहीं छूट रहा है, तो इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को अपनाकर आप इसे आसानी से हटा सकती हैं।

सफेद शर्ट के पसीने के दाग को छुड़ा सकता है बेकिंग सोडा

remove sweat marks form white shirts

सफेद शर्ट के पसीने के दाग को छुड़ाने के लिए आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा और पानी का एक पेस्ट बना लेना है। फिर, दाग वाले एरिया पर पेस्ट लगाकर इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ देना है। इसके बाद शर्ट को आप साफ पानी से धो सकती हैं।

सफेद शर्ट को सिरका की मदद से करें साफ

व्हाइट शर्ट पर लगे पसीने के दाग को आप सफेद सिरके से हटा सकती हैं। इसके लिए आपको सिरके और पानी का एक पेस्ट तैयार कर लेना है। अब, दाग पर घोल को लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें।

नींबू का रस है कारगर उपाय

best cleaning tips with lemon

सफेद शर्ट के दाग वाले एरिया पर नींबू का रस निचोड़ें और इसे ऐसे ही कुछ मिनट के लिए धूप में रख दें। बाद में इसे फिर पानी से धो लें। इससे सफेद कपड़े पर लगे जिद्दी दाग चुटकियों में गायब हो सकते हैं।

एस्पिरिन की गोली से हटेगा कपड़ों का जिद्दी दाग

एस्पिरिन एक पेनकिलर दवा है, जो कि जिद्दी दाग को चुटकियों में साफ करने में काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए आपको इसकी दो गोलियां पानी में घोल लेना है। अब, दाग पर घोल लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद, सफेद शर्ट को पानी से धो लें। इससे आपके सफेद शर्ट पर लगा पसीने का दाग तुरंत गायब हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-इस एक रुपये की चीज से सफेद कपड़ों पर लगे दाग को चुटकियों में कर सकते हैं साफ, जानें कैसे?

सफेद कपड़ों को साफ करते वक्त इन बतों का रखें ध्यान

how to clean white shirts

  • दाग को जल्दी हटाने की कोशिश करें- जितनी जल्दी आप दाग को हटाने की कोशिश करेंगे, उतना ही आसान और प्रभावी होगा।
  • गर्म पानी का उपयोग न करें- सफेद शर्ट के दाग को हटाने के लिए धोते वक्त गर्म पानी का यूज न करें। इससे दाग जम सकता है।
  • दाग के पास रगड़ें नहीं- दाग को रगड़ने से वह फैल सकता है और कपड़ा फट भी सकता है। इसलिए कपड़ों को ज्यादा रगड़ने से बचें।
  • कड़े डिटर्जेंट या ब्लीच के उपयोग से बचें- कड़े डिटर्जेंट या ब्लीच से कपड़े का रंग फीका पड़ सकता है। इसलिए इससे बचना ही बेहतर रहेगा।

इसे भी पढ़ें-इन आसान तरीकों से निकालें कपड़ों पर लगे दाग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Freepik, Shutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP