हर दिन कैबिनेट की सफाई का नहीं रहेगा झंझट, धूल-मिट्टी से बचने के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

कैबिनेट्स पर धूल-मिट्टी जमा होने की वजह से उसे बार-बार क्लीन करना पड़ता है। ऐसे में इस झंझट से बचने के लिए आप कुछ आसान हैक्स अपना सकते हैं। 
How to make a cupboard dust proof

कमरे से लेकर किचन तक, हम सभी कई कैबिनेट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें समय के साथ धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। ऐसे में हमें उन कैबिनेट्स को बार-बार साफ करना पड़ता है, जो यकीनन काफी तकलीफदेह है। इसकी वजह से समय और मेहनत दोनों बर्बाद होती है। अब सवाल यह उठता है कि इस मेहनत से किस तरह बचा जाए। आप इसके लिए कुछ आसान हैक्स अपना सकते हैं और बहुत ज़्यादा मेहनत किए बिना अपनी कैबिनेट्स को लंबे समय तक साफ रख सकते हैं।

कैबिनेट्स को लंबे समय तक साफ रखने के लिए यह सबसे ज़रूरी है कि आप धूल को अंदर आने से रोकें, धूल के जमाव को कम करें और जब धूल आए तो उसे साफ करना आसान बना दें। तो, अब अगर आप भी अपनी कैबिनेट्स में धूल को साफ करते -करते थक गए हैं, तो कुछ आसान उपाय आजमाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी कैबिनेट्स को धूल-मिट्टी से आसानी से बचा सकती हैं-

गैप को करें सील

dust proof cabinet

कैबिनेट पर धूल-मिट्टी जमा होने की मुख्य वजह उसके दरवाज़ों के आस-पास की छोटी-छोटी गैप है। इसकी वजह से धूल अंदर आती है। इसलिए आप डस्ट प्रूफ सील बनाने के लिए किनारों पर फ़ोम या रबर की स्ट्रिप चिपकाएं। इसके अलावा, मैग्नेटिक स्ट्रिप का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। जब दरवाज़े कसकर बंद नहीं होते हैं, तो ऐसे में मैग्नेटिक स्ट्रिप से उन्हें बंद रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें - Kitchen Decor: कैसे करें किचन कैबिनेट को डेकोरेट? इन टिप्स को करें फॉलो

शेल्फ को करें लाइन

यह भी एक तरीका है कैबिनेट को डस्ट प्रूफ रखने का। दरअसल, लाइनर लगाने से धूल को साफ करना आसान हो जाता है। आजकल मार्केट में प्लास्टिक या विनाइल शेल्फ लाइनर मिलते हैं, जो धूल को आकर्षित नहीं करते हैं। आपको बस ज़रूरत पड़ने पर उन्हें पोंछने की जरूरत होती है। अगर आपके पास प्लास्टिक या विनाइल शेल्फ लाइनर नहीं है तो ऐसे में आप अख़बार या पुरानी चादरों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जब उन पर धूल जम जाए तो उन्हें बदल दें।

कमरे के वेंटिलेशन का रखें ध्यान

अगर कमरे का एयर सर्कुलेशन खराब होता है तो इससे भी अधिक धूल जमा होती है। इसलिए कमरे के वेंटिलेशन का खास ख्याल रखें। धूल भरे एरिया में एग्जॉस्ट फैन या एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें। साथ ही, ताज़ी हवा आने के लिए कभी-कभी खिड़कियां खोलें।

स्प्रे का करें इस्तेमाल

cabinet dust proof

यह एक आसान हैक है, जिसकी मदद से कैबिनेट पर धूल-मिट्टी को जमा होने से बचाया जा सकता है। स्प्रे बनाने के लिए आपको बस इतना करना है कि आप एक भाग फ़ैब्रिक सॉफ्टनर को चार भाग पानी में मिलाएं। अब सतहों पर हल्के से स्प्रे करें और पोंछ दें। इससे एक डस्ट रेसिस्टेंट लेयर बन जाती है।

इसे भी पढ़ें - पुरानी लोहे की अलमारी को नया जैसा बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

फर्श को रखें साफ

गंदे फर्श की वजह से धूल कैबिनेट में जमा होती है। इसलिए, धूल-मिट्टी को कैबिनेट से दूर रखने के लिए नियमित रूप से झाड़ू और पोछा लगाएं, खासकर कैबिनेट के नीचे। इसके अलावा, प्रवेश द्वार पर डोरमैट का उपयोग करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP