पानी में उगने वाले पौधों को फर्टिलाइजर देते समय इन बातों को ना करें नजरअंदाज

पानी में उगने वाले पौधों की बेहतर ग्रोथ के लिए उन्हें भी फर्टिलाइजर की जरूरत होती है। हालांकि, जब आप उन्हें फर्टिलाइजर दे रहे हैं तो कुछ छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान दें।

Which fertilizer is good for plants

हर प्लांट अलग होता है और उसकी ग्रोथ के लिए एनवायरनमेंट भी अलग होता है। आमतौर पर, अधिकतर प्लांट मिट्टी में ग्रो करते हैं। वहीं कुछ प्लांट्स ऐसे भी होते हैं, जो पानी में उगते हैं। अमूमन इन्हें एक जार में पानी डालकर उगाया जाता है। चूंकि इन्हें कहीं पर भी रखा जा सकता है और ये पूरे साल उगाए जा सकते हैं। इसलिए, लोग इन्हें अपने घर में जगह देते हैं।

हालांकि, अन्य प्लांट्स की ही तरह इन्हें भी फर्टिलाइजर की जरूरत होती है। लेकिन पानी में उगने वाले प्लांट्स को सीधे तौर पर फर्टिलाइजर नहीं दिया जाता है। बल्कि इस दौरान आपको कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका आपको खास ख्याल रखना चाहिए-

सही फर्टिलाइजर का करें चयन

which fertilizer is best for money plants

जब भी आप पानी में उगने वाले पौधों के लिए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें तो यह बेहद जरूरी है कि आप सही फर्टिलाइजर को चुनें। पानी में उगने वाले पौधों के लिए मार्केट में अलग से वाटर सॉल्यूबल फर्टिलाइजर मिलते हैं। इन उर्वरकों में ऐसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो पानी में उगने वाले पौधों के लिए जरूरी होते हैं।

गाइडलाइन को करें फॉलो

जब भी आप पानी में उगने वाले पौधों के लिए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें तो यह बेहद जरूरी है कि आप फर्टिलाइजर के पैकेट पर लिखी गई गाइडलाइन को एक बार जरूर पढ़ें और उसे फॉलो करें। इन गाइडलाइन को पढ़कर आपको इन्हें इस्तेमाल करने के सही तरीके की जानकारी होती है। जिससे प्लांट को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

वाटर क्वालिटी का रखें ध्यान

आमतौर पर फर्टिलाइजर को पानी में मिक्स करके अप्लाई किया जाता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि पानी साफ हो। पानी में उगने वाले प्लांट्स को फर्टिलाइजर देते समय डिस्टिल्ड या डीक्लोरीनेटेड पानी का उपयोग करना अच्छा माना जाता है। क्लोरीनयुक्त पानी मिट्टी में माइक्रोबायल एक्टिविटी को नेगेटिव इफेक्ट कर सकता है।

यह भी पढ़ें-Gardening Tips: होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स

प्लांट हेल्थ को करें मॉनिटर

which fertilizer is best for money plant

पानी में उगने वाले प्लांट्स को फर्टिलाइजर देने से पहले उसकी हेल्थ को मॉनिटर करना भी बेहद जरूरी है। पोषक तत्वों की कमी या अधिकता होने पर प्लांट में कुछ बदलाव नजर आते हैं, जैसे पीली पत्तियां, प्लांट की ग्रोथ में रुकावट, या फिर डिस्कलरेशन आदि। आप प्लांट के रिस्पॉन्स के आधार पर उसके न्यूट्रिएंट लेवल को एडजस्ट करें। ध्यान रखें कि फर्टिलाइजर का बहुत अधिक या फिर बिल्कुल कम इस्तेमाल करना प्लांट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पानी के पीएच लेवल को करें चेक

पानी में उगने वाले प्लांट्स को फर्टिलाइजर देने से पहले आपको पानी के पीएच लेवल को जरूर चेक करना चाहिए। ध्यान दें कि पानी का पीएच स्तर 6.5 और 7 के बीच हो। यदि पीएच इस लेवल के अंदर नहीं है, तो रूट्स आवश्यक पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब नहीं कर पाएंगी, जिससे उनकी ग्रोथ बिल्कुल भी सही नहीं होगी। इसे मापने का सबसे अच्छा तरीका स्विमिंग पूल पीएच टेस्ट किट का इस्तेमाल करना है।

यह भी पढ़ें-50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे

तो अब आप भी पानी में उगने वाले पौधों के लिए फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते समय इन टिप्स को फॉलो करें और उनकी बेहतर ग्रोथ होते हुए देखें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP