herzindagi
best movies of hrithik and aishwarya

Throwback: जब ऋतिक रोशन ऐश्वर्या राय के लिए सोचते थे, 'सिर्फ खूबसूरत चेहरा, टैलेंट नहीं'..

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्में तो शायद आपको पसंद होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋतिक पहले ऐश्वर्या के बारे में क्या सोचते थे।
Editorial
Updated:- 2020-05-23, 15:21 IST

इन दिनों ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय दोनों ही अपने-अपने घरों में क्वारेंटाइन हैं। क्योंकि देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन चल रहा है और लगभग सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपने घरों में बंद सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दे रहे हैं इसलिए इस समय सेलेब्स से जुड़े थ्रोबैक्स कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं। बॉलीवुड सेलेब्स खुद को मेंटेन रखने के लिए बहुत कुछ करते हैं, साथ ही साथ मीडिया के सामने भी विवादित बयान देने से बचते हैं, लेकिन ऐसा कई बार होता है कि बॉलीवुड सेलेब्स की जुबान भी फिसल जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ था ऋतिक रोशन के साथ जिन्होंने ऐश्वर्या राय को साथ काम करने के पहले काफी मिसजज कर लिया था और इस बारे में ऋतिक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया भी था।

क्या आप जानते हैं कि ऋतिक ने ऐश्वर्या को लेकर एक पुराने इंटरव्यू में क्या कहा था-

जी हां, आपने सही पढ़ा। ऋतिक रोशन ने ऐश्वर्या राय के बारे में ऐसा विवादित कमेंट किया था। दरअसल, एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने ऐश्वर्या राय को लेकर कहा था कि वो पहले ऐश्वर्या को काफी गलत समझते थे। वो मानते थे कि ऐश्वर्या के पास ब्यूटी इतनी ज्यादा है कि टैलेंट दिखता नहीं है। 

hithisk and aishwarya jodha akbar

इसे जरूर पढ़ें- ऋतिक-सुसैन ने साथ मनाया हॉलीडे, ये 5 बॉलीवुड कपल्स ब्रेकअप-तलाक के बाद भी हैं दोस्त

उस इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा था कि वो अब इस बात को लेकर खुद गिल्टी महसूस करते हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को सही से जज नहीं किया। ऋतिक ने उस इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लगता था कि ऐश्वर्या की खूबसूरती काफी हद तक उनके अन्य टैलेंट को छुपा लेती है। हालांकि, बाद में ऋतिक ने समझा कि ऐश्वर्या के चेहरे से जितना दिखता है उससे काफी ज्यादा टैलेंट उनके अंदर है।

ऋतिक रोशन की ये सोच तब बदली जब ऋतिक और ऐश्वर्या ने साथ काम किया। ऐश्वर्या के साथ काम कर ऋतिक को समझ में आया कि आखिर ऐश्वर्या में कितना टैलेंट है। ऋतिक और ऐश्वर्या फिल्म 'धूम 2' में पहली बार साथ आए थे और उसके बाद ही ऋतिक को ये अहसास हुआ कि आखिर वो ऐश्वर्या के बारे में कितना गलत सोचते थे।

hrithik and aishwarya dhoom

 

ऋतिक और ऐश्वर्या ने साथ में की हैं कुछ बेहतरीन फिल्में-

ऋतिक और ऐश्वर्या 2006 में आई फिल्म धूम 2 में साथ आए थे और उसके बाद से ही उन दोनों की केमेस्ट्री को लोगों ने पसंद किया था। हालांकि, इस फिल्म में ऋतिक और ऐश्वर्या के किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म के लिए ऋतिक को 'बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल' का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद दोनों साथ आए फिल्म 'जोधा अकबर' के लिए। इस फिल्म के लिए भी ऋतिक को अवॉर्ड मिला और ऋतिक और ऐश्वर्या ने जिस तरह पर्दे पर अपने-अपने किरदार निभाए थे उनकी तारीफ भी हुई। यकीनन ये फिल्म काफी अच्छी थी और कमर्शियली सक्सेसफुल भी थी।

 



इसके बाद दोनों 2010 में फिल्म 'गुजारिश' के लिए साथ आए थे। इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया था और ऋतिक और ऐश्वर्या की एक्टिंग लाजवाब थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन क्रिटिक्स ने इसकी बहुत तारीफ की थी। हालांकि, इस फिल्म को लेकर सलमान खान के कमेंट ने विवाद जरूर खड़े कर दिए थे, लेकिन फिर भी जिस तरह से पर्दे पर खूबसूरती से ऋतिक और ऐश्वर्या ने अपने किरदारों को निभाया था वो तारीफ के काबिल था।

 



इसे जरूर पढ़ें- Celeb Beauty Tips: 45 की उम्र में भी कैसे दिख सकती हैं Youthful, लें ऐश्वर्या राय बच्चन के स्किन केयर रुटीन से टिप्स

ऋतिक और ऐश्वर्या की जोड़ी पर्दे पर उनके फैन्स को भी बहुत पसंद है और हम यकीनन ये चाहेंगे कि आगे भी उनकी फिल्म साथ में आए। तब तक के लिए उनकी पुरानी फिल्में देखिए। अपने क्वारेंटाइन में अपने फेवरेट एक्टर्स से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से और अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर भी जरूर करें।

All Photo Credit: Pinterest/ IMBD/ youtube

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।