ऋतिक-सुसैन ने साथ मनाया हॉलीडे, ये 5 बॉलीवुड कपल्स ब्रेकअप-तलाक के बाद भी हैं दोस्त

ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक समय बॉलीवुड के परफेक्ट कपल के तौर पर देखे जाते थे, लेकिन 2013 में जब उनका तलाक हुआ तबसे लेकर अभी तक हम उन्हें अलग-अलग मौकों पर देख चुके हैं। 2020 की शुरुआत भी उन्होंने बहुत ही अच्छे तरीके से की है। ये दोनों एक दूसरे के परिवार वालों के साथ घूमने गए थे। सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहाड़ों की तस्वीरें डाली हैं। इसमें ऋतिक का परिवार और सुजैन का परिवार साथ में था।
सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ' मॉर्डन फैमिली, 2 बच्चे, मां-पापा, कजन, भाई-बहन, दाद-दादी, अंकल-आंटी और 2 दोस्त, नया रिश्ता और बहुत सारी खुशी और हंसी। हर दिन जिंदगी सशक्त हो रही है। 2020 हम आ रहे हैं।'
जो तस्वीरें सुजैन ने शेयर की हैं उनमें ऋतिक रोशन, सुजैन खान उनके दो बच्चे ऋदान और रेहान शामिल हैं।

उनके साथ, राकेश रोशन और पिंकी रोशन, उनके चाचा राजेश रोशन, ऋतिक की बहन सुनैना रोशन सभी साथ दिख रहे हैं।

ऋतिक और सुजैन की शादी सन 2000 में हुई थी और 2013 में उन्होंने एक दूसरे से तलाक ले लिया था। 14 साल पुरानी अपनी शादी तोड़ दी थी।

ये तो थी ऋतिक और सुजैन की बात और उनकी शादी के बारे में जानकारी। कई लोगों को लगता है कि वो दोनों तलाक के बाद इतने अच्छे से साथ कैसे रह सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ ये दोनों ही ऐसे हैं जो अलग होने के बाद भी दोस्त हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई कपल्स हैं जो तलाक या ब्रेकअप के बाद भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त की तरह अपना रिश्ता निभा रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपको भी असमय होता है घुटनों का दर्द? Expert से जानिए इसके कारण और उपाय
1. अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन-
अनुराग और कल्कि की शादी सिर्फ 4 साल ही चली है और अलग होने के बाद भी वो दोनों एक साथ देखे गए हैं। अनुसाग कश्यप और कल्कि कोचलिन ये साबित करते हैं कि तलाक के बाद भी दोस्त रहा जा सकता है।
यही नहीं अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा था कि , 'हां हम एक दूसरे से मिलते रहते हैं। हम अच्छे दोस्त हैं। मैं उनके लिए खुश हूं। कई लोग उन्हें वो क्रेडिट नहीं देते जिसे वो डिजर्व करती हैं। लोग कहते हैं कि कल्की को सब कुछ अनुराग की वजह से मिल रहा है। पर आप अपनी जिंदगी ऐसे नहीं जी सकते जैसे लोग कहते हैं। लोगों के पास और कोई काम नहीं है कमेंट पास करने के अलावा।'
2. फरहान अख्तर और अधुना-
फरहान अख्तर और अधुना दोनों की शादी 24 अप्रैल 2018 को टूटी थी। उनकी 16 साल की शादी खत्म हुई थी और अधुना और फरहान ने एक साथ अपने अलग होने का स्टेटमेंट दिया था। अधुना को डीनो मोरिया के भाई निकोल से फिर से प्यार हो गया और फरहान की जिंदगी में शिबानी डांडेकर आ गईं।

पर फिर भी ये दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं और साथ ही साथ ये दोनों अपने बच्चों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ये दोनों भी तलाक के बाद भी एक दूसरे से अच्छे रिश्ते बनाए हुए हैं।
3. बिपाशा और डिनो मोरिया-
बिपाशा और डिनो मोरिया की जोड़ी हमेशा से बहुत ही लोकप्रिय रही है। इस जोड़ी के लिए मॉडलिंग के समय से ही बहुत कुछ कहा जाता था। इन्हें बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक कहा जाता था, लेकिन ये दोनों अलग हो गए। इनके अलग होने के बाद भी दोस्ती वैसी की वैसी ही रही।

यही नहीं डिनो मोरिया बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की शादी में भी आए थे।
4. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण-
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ब्रेकअप वाकई अचंभे वाला था। दीपिका ने तो RK नाम का टैटू भी बनवा लिया था। पर बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन दोनों के ब्रेकअप के बाद उनका रिश्ता वैसे ही बना हुआ है।

रणबीर कपूर ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा भी था कि वो और दीपिका लंबे समय तक फ्रेंड्स रहेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Anti Ageing Tips: ये 7 कोरियन स्किन केयर टिप्स रखेंगे त्वचा को जवां
5. सलमान खान और कटरीना कैफ-
सलमान खान और कटरीना कैफ की दोस्ती तो आपको पता ही होगी। उनका ब्रेकअप हुए काफी समय हो गया है फिर भी वो बहुत ही अच्छे तरीके से एक साथ काम करते हैं और साथ ही साथ वो दोस्त भी हैं। वो एक साथ काम करते हैं, एक साथ कई आउटिंग्स में जाते हैं और साथ ही साथ वो एक दूसरे के परिवार से भी काफी हद तक जुड़े हुए हैं।

6. कुशाल टंडन और गौहर खान-
बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे गौहर खान और कुशाल टंडन का रिश्ता भी शो के दौरान शुरू हुआ। बाहर आने के बाद दोनों ने एक म्यूजिक वीडियो भी किया और कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के समय इनका काफी विवाद भी रहा है और साथ ही अब ये दोनों अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।