herzindagi
bhaidooj

Bhai Dooj 2022: इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

<span style="font-size: 10px;">भाई दूज के दिन के ऐसी बातें हैं जिन्हें माना जाता है। आज हम आपको इस लेख में यह बताने वाले हैं कि भाई दूज के दिन क्या नहीं करना चाहिए।&nbsp;</span>
Editorial
Updated:- 2022-10-27, 10:24 IST

भाई दूज भाई बहन के प्रेम का त्योहार जो उनके रिश्ते को मजबूत करता है। इस दिन बहने अपने भाइयों को तिलक करती हैं और उसकी पूजा करती हैं। लेकिन भाई बहन के इस त्योहार मैं थोड़ी सी भी चूक हो जाये तो इसका नुकसान भाइयों को हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में यही बताने वाले हैं कि भाई दूज के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

बहन न जाए भाई के घर

brither sister

अक्सर इस बात पर ध्यान नहीं दिया जाता है और बहने अपने भाई के घर तिलक करने चली जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। भाई दूज के दिन भाई अपनी बहनों के घर जाते हैं। कुछ बातें हैं जिनका भाइयों को ध्यान रखना चाहिए। बहन के घर पर बने खाने का अपमान न करें। ऐसा करने से भी की आने जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बहन के साथ अच्छा व्यवहार करें और झगड़ा न करें।

इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj 2022: आखिर क्यों भाई को नारियल देने की है परंपरा?

भाई अपने घर पर न खाए खाना

भाई दूज के दिन माना जाता है कि भाई को अपने घर पर खाना नहीं खाना चाहिए। अपनी बहन के घर पर खाना(भाई दूज पर दें ये गिफ्ट्स) खाना चाहिए। अगर बहन का घर ज्यादा दूर है है वह जाना संभव नहीं है तो गाय के पास बैठ कर खाना खाना चाहिए।

भाई दूज के दिन न बोलें झूठ

siblings bonding

वैसे तो भाइयों को अपनी बहन या किसी से भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। लेकिन भाई दूज के दिन भाइयों को अपनी बहनों से बिल्कुल भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें यमराज के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

मांसाहारी भोजन न करें

त्योहार चाहे कोई से भी हो मांस नहीं खाना चाहिए। कुछ लोग खुशी में नॉन वेज खा लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। भाई दूज के दिन नॉन वेज न खाएं। अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो आपको यमराज के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

तिलक से पहले बहने खाना न खाए

tilak

राखी हो या भाई दूज बहनों को भी को तिलक लगाने से पहले खाना नहीं खाना चाहिए। भाई दूज के दिन अपने भाई को टीका लगाएं और उसकी आरती कर मुंह मीठा करें। उसके बाद आप खाना खा सकती हैं। साथ ही भाई दूज के दिन आने भाई की पसंद का खाना बनाएं।

इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

हम इसी तरह त्योहारों से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- shutterstoce, freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।