Taurus Horoscope 2023: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये साल? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें

Taurus Horoscope 2023: अगर आपकी राशि वृषभ है तो यहां साल 2023 के राशिफल के बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं। 

taurus annual horoscope  by astrology

साल2022 बहुत जल्द ही हमसे विदा लेने वाला है और नए साल का आगमन होने वाला है। नए साल 2023 का आप सभी को इंतजार होगा और आपका मन कई सवालों से घिरा होगा। इस साल आपकी सेहत कैसी रहेगी? आपकी नौकरी में कैसे उतार-चढ़ाव आएंगे? शिक्षा के मामले में समय अनुकूल होगा या नहीं? प्यार और शादी के लिए यह समय आपके लिए कैसा होगा?

ऐसे न जाने कितने सवाल सभी के मन में गोते लगा रहे होंगे। वास्तव में नए साल के आगमन के साथ ही न जाने कितनी चीजें बदल सकती हैं, इन सभी सवालों का जवाब आपको ज्योतिष से मिल सकता है।

ज्योतिष की मानें तो सभी राशियों में कुछ न कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे और यदि आप अपनी राशि का भविष्यफल जानना चाहते हैं तो हम आपको हर एक राशि की जानकारी क्रम से दे रहे हैं। आइए आज उसी क्रम में वृषभ राशि का 2023 के लिए राशिफल ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से विस्तार से जानें।

वृषभ राशि 2023 आर्थिक राशिफल

इस वर्ष आपके आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। मार्च के बाद आपको किसी विदेशी भूमि पर या जन्म स्थान से दूर किसी अन्य शहर में जाकर कोई प्रॉपर्टी खरीदने में लाभ हो सकता है। साल के बीच में आपके खर्चो में वृद्धि होगी और समय रहते आपको अपने व्यर्थ के खर्चो पर लगाम लगानी होगी अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल

वृषभ राशि 2023 करियर राशिफल

taurus zodiac career horoscope

इस वर्ष आपको अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा। जनवरी के महीने में आपका नौकरी से कहीं तबादला हो सकता है। इस दौरान आप कोई नई नौकरी प्राप्त पा सकते हैं। उसके बाद आपको नई जगह पर बहुत मेहनत पर ध्यान देना होगा।

इसी वर्ष के दौरान जून से नवंबर के बीच नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान फिर से नई नौकरी में बदलाव आने और नई नौकरी प्राप्त करने के योग बनेंगे।

वृषभ राशि 2023 शिक्षा राशिफल

वर्ष की शुरुआत में आपको पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। ऐसे में अगर आप शिक्षा से जुड़े हैं तो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना आपके लिए बेहद ज़रूरी है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने की उम्मीद है।

जो छात्र देश विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए नए अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालो के लिए साल 2023 (मेष राशिफल 2023) का समय अनुकूल है।

वृषभ राशि 2023 वैवाहिक राशिफल

taurus love horoscope

इस वर्ष घर में सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप विवाह के लिए उचित मिलान देख रहे हैं तो मार्च के बाद आपकी तलाश पूरी हो सकती है। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

प्रेम संबंधों में मनमुटाव होने की संभावना है। यदि आप शादीशुदा हैं तो वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाने का प्रयास करें। पार्टनर के साथ किसी भी अनावश्यक वाद विवाद से बचें।

इसे जरूर पढ़ें: वृषभ और मीन राशि के आपसी रिश्तों के बारे में क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स? एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें

वृषभ राशि 2023 पारिवारिक राशिफल

इस साल परिवार से आपके संबंध मधुर रहेंगे। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोहर स्थल पर जा सकते हैं। यदि आप घर से दूर रहते हैं तब भी आप साल के शुरूआती महीनों में परिवार के साथ समय बिताने के लिए उनके पास आएंगे।

इस समय में आप परिवार की खुशियों का पूरा ध्यान रखेंगे। भले ही आप स्वयं कुछ मानसिक दबाव में हों लेकिन परिवार में खुशी बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे। अप्रैल से अगस्त के बीच पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है और किसी प्रियजन की स्वास्थ्य समस्याएं आपकी चिंता को बढ़ा सकती हैं। (वृषभ राशि के शुभ रंग)

अगर आपकी राशि वृषभ है तो आप इस भविष्यफल के अनुसार साल 2023 की योजनाएं तय कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Recommended Video

Image Credit: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP