हम कही भी जाने के लिए कपड़े बदल- बदलकर पहनते हैं। ऐसे में कई बार आलस के कारण हम सारें कपड़े हाथ से साफ ना करके हम उसे वाशिंग मशीन में धोने के लिए डाल देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। सभी फैब्रिक अलग तरीके के होते हैं। ऐसे में अलग- अलग कपड़ों को अलग तरीके से ही साफ करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन फैब्रिक को आपको वाशिंग मशीन में नहीं धोना चाहिए।
सूती कपड़े
अगर आपके कपड़े सूती है तो आपको सूती कपड़े को धोने के लिए हाथों का इस्तेमाल करना चाहिए। कई लोग सूती कपड़ों को भी वाशिंग मशीन में धोने के लिए डाल देते हैं। ऐसे में सूती कपड़े काफी जल्दी खराब हो जाते हैं। इसे आपको अलग से ही साफ करना चाहिए।
हल्के कपड़े यानी लाइट वेट कपड़े
जिन कपड़ों में वजन नहीं होता है लाइट कपड़े होते हैं उन कपड़ों को धोते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। इन कपड़ो को भूलकर भी आपको वाशिंग मशीन में धोने के लिए नहीं डालना चाहिए। इन कपड़ो को आप हाथ से धोएगी तो ही यह सही तरीके से साफ होगे। कई बार ऐसे कपड़े वाशिंग मशीन में फट जाते हैं।
इसे भी पढ़ें-वाशिंग मशीन का इस तरह रखें ख्याल, चलेगी कई साल
जाली वाले कपड़े
कई लोग नेट की साड़ी को या नेट के कपड़ों से बना शूट को वाशिंग मशीन में डालकर धो देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलना होगा। जालीदार कपड़ों को वाशिंग मशीन में साफ नहीं करना चाहिए। ऐसे कपड़े वाशिंग मशीन में फंस जाते हैं जिसके कारण ऐसे कपड़े वाशिंग मशीन में फट भी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-अगर मशीन में धोने के बाद भी कपड़े होते हैं गंदे तो अपनाएं यह आसान टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों