बॉलीवुड सेलेब्स की फैन फोलोइंग काफी शानदार होती हैं। ऐसे में स्टार से जुड़ी हर एक छोटी बातें उनके फैंस जानना चाहते हैं। सेलेब्स के ड्रेस से लेकर हर कुछ फैंस फॉलो करते हैं। वहीं फैंस सेलेब्स के टैटू के पीछे छुपी राज के बारे में जानना चाहते हैं। बता दे कि कई सारी एक्ट्रेस ने अपने शरीर पर टैटू बनवा रखा हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ सेलेब्स के टैटू के पीछे छुपे राज के बारे में बताने वाले हैं।
प्रियंका चोपड़ा
.@priyankachopra's tattoo for her father warms our hearts. #BollywoodUpdates#RishteyCineplexpic.twitter.com/l0Gu2RdO9f
— Colors Cineplex (@Colors_Cineplex) June 13, 2017
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की बात करे तो उन्होंने ने भी अपने हाथ के कलाई पर एक प्यारा सा टैटू बनवा रखा है। प्रियंका चोपड़ा अपने पिता से काफी ज्यादा प्यार करती है ऐसे में उन्होंने यह टैटू अपने पिता के लिए बनवाया है। बता दे कि प्रियंका के पिता का निर्धन साल 2003 में कैंसर के कारण हो गया था। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस टैटू को अपनी कलाई पर बनवाया था।
आलिया भट्ट
@aliaa08@TOIEntertain: The secret behind Alia Bhatt's tattoo is finally outhttp://t.co/nNI7ATMCLOpic.twitter.com/hhq9T7j4Pa
— ♥Aliaa's Lounge♥ (@AliaLounge) June 6, 2014
आलिया भट्ट ने हाल ही में रविवार यानी 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। बता दे कि आलिया भट्ट के गले पर एक प्यारा सा टैटू बना हुआ है। जो देखने में काफी शानदार लगता है। बता दे कि इस टैटू को आलिया ने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के समय बनवाया था। उन्होंने अपनी गर्दन में पटाखा लिखवा रखा है। इस शब्द के मतलब की बात करें तो इसका अर्थ हैफायरक्रैकर्स।
इसे जरूर पढ़ें:सिर्फ फिल्म ही नहीं, इन चार तरीकों से भी पैसा कमाती हैं आलिया
दीपिका पादुकोण
Deepika, ranbir & deepika's tattoo in one picture is happiness! ✨#DeepikaPadukone#RanbirKapoorpic.twitter.com/OFp83QKkv7
— 𝓡 ✨ (@deepikaisloove) April 29, 2018
दीपिका पादुकोण को किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। दीपिका के फैंस अक्सर यह बात जानना चाहते हैं कि दीपिका पादुकोण ने किसके नाम का टैटू बनवा रखा है। बता दे कि दीपिका पादुकोण ने अपनी गर्दन पर 'RK' नाम का टैटू बनवा रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये टैटू दीपिका पादुकोण ने तब बनाया था जब वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों