herzindagi
Rajinikanth Daughter Aishwarya Rajinikanth

सादगी से सबका दिल जीत लेती हैं रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या, देखें खूबसूरत तस्वीरें

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरों को देख आप भी हो जाएंगे हैरान। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-01-04, 19:54 IST

साउथ की सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी बेहद सादगी से रहती हैं। रजनीकांत की बेटी दिखने में किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही ऐश्वर्या अपने पति धनुषसे अलग हुई हैं। ऐश्वर्या साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी नाम है। वहीं उम्मीद तो ये भी लगाए जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करेंगी।

ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की मशहूर डायरेक्टर है

some unseen pictures of rajinikanth daughter aishwarya

बता दें कि ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की मशहूर डायरेक्टर है। वह कई सुपरस्टार्स फ़िल्मों को निर्देशन कर चुकी है। वहीं उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम से इस बात की जानकारी दी थी कि वह बॉलीवुड की भी फ़िल्मों का निर्देशन करेंगी। रजनीकांत की बेटी होने के बावजूद भी वह काफ़ी सिंपल तरीके से रहना पसंद करती हैं। दिखने में भी काफी खूबसूरत हैं। ऐसे में अकसर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

ऐश्वर्या अपनी फिटनेस का रखती हैं खास ख्याल

View this post on Instagram

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

उनकी सोशल मीडिया हैंडल को देखकर आप उनकी फ़िटनेस का और उनकी रहन सहन का अंदाज़ा लगा सकते हैं। फ़िटनेस क्वीन ऐश्वर्या रजनीकांत दिखने में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। साल 2022 में ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष एक दूसरे से अलग हो गए थे।

इसे भी पढ़ें:अपने से 40 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ भी किया है रोमांस, कुछ ऐसा रहा है रजनीकांत की फिल्मों का एज गैप

साल 2022 में हुआ था तलाक

View this post on Instagram

A post shared by Aishwaryaa Rajinikanth (@aishwaryarajini)

इस बात की जानकारी भी दोनों ने ख़ुद से अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दिया था। दोनों की जोड़ी को फ़ैन्स काफ़ी ज़्यादा पसंद करते है। ऐसे में उनकी एक पोस्ट ने उनके फ़ैन्स का दिल तोड़कर रख दिया था। वहीं ऐश्वर्या रजनीकांत अक्सर अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने फ़ैन्स के लिए शेयर किया करती हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत अपने पिता रजनीकांत के काफ़ी क्लोज हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:ये 4 फूड हैं एक्‍ट्रेस राधिका आप्‍टे की ब्‍यूटी और फिटनेस का राज

दोनों की मुलाकात शो मे हुई थीं

ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी। यह मुलाकात धीरे- धीरे कब प्यार में बदल गया दोनों को पता भी नहीं चला। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। धनुष की बहन ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। दोनों के मिलने पर जब मीडिया में अफेयर की खबरें छपने लगीं तो उनके परिवारों ने इस बारे में सोचा और फिर शादी का ऐलान कर दिया। दोनों की शादी 18 नवंबर को बड़ी ही धूमधाम से रजनीकांत के घर पर हुई थी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।