herzindagi
best images of inaaya and soha ali khan

पापा के साथ मटर छीलती हुई दिखीं इनाया नाओमी, लॉकडाउन में सोहा अली खान ने शेयर की बेटी की ऐसी क्यूट तस्वीरें

सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी इनाया नाओमी की बहुत ही क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। एक बार आप भी देखिए।
Editorial
Updated:- 2020-04-16, 14:55 IST

लॉकडाउन का वक्त है और इन दिनों लगभग सभी भारतीय अपने घर का काम खुद ही कर रहे हैं। कोई भी अपने घर से दूसरे घर पर नहीं जा सकता है और ऐसे में मेड्स का आना भी बंद हो गया है।  यही कारण है कि सेलेब्स भी अपने घरों में हैं और काम खुद ही कर रहे हैं। जी हां, घर में झाड़ू लगाते, पोंछा लगाते, खाना पकाते हुए सेलेब्स की तस्वीरें आपको आसानी से दिख जाएंगी। इसी बीच सोहा अली खान भी अपने परिवार के साथ अपने घर में ही हैं और उनकी बेटी इनाया इस समय में मां-पापा की पूरी मदद कर रही हैं।

सोहा अली खान लगातार लॉकडाउन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं इसी बीच उन्होंने इनाया और अपने पति कुनाल खेमू की बहुत ही क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। इनाया नाओमी खेमू इस दौरान अपने पिता के साथ मटर छीलती नजर आ रही हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुनाल खेमू इसमें लॉलीपॉप का आनंद लेते नजर आ रहे हैं लेकिन नन्ही इनाया अपना काम बखूबी कर रही हैं। वो तो कैमरे की तरफ भी नहीं देख रहीं। बस मटर छीलने में व्यस्त हैं।

इसे जरूर पढ़ें- सोहा अली खान ने अभी से इनाया को बनाया है स्टाइलिश, अपनी बेटी के लिए आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

इनाया वैसे तो क्वारेंटाइन में काफी खुश नजर आ रही हैं। सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी कई अन्य तस्वीरें भी शेयर की हैं।

कुछ दिनों पहले इनाया की ईस्टर बनी के साथ तस्वीर शेयर की थी। इनाया दो पोनीटेल बनाए इसके साथ खेलती नजर आ रही थीं।

inaaya playing with easter bunny

इसी के साथ, कुछ समय पहले लॉकडाउन के समय इनाया की एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने खिलौनों के साथ बालकनी में बैठी हुई दिख रही थीं। इसका कैप्शन सोहा ने दिया था हाउस पार्टी #Lockdown.

inaaya naomi during lockdown

इनाया काफी क्यूट हैं और उन्हें हमेशा तैमूर से जोड़कर देखा जाता है। वो अपने कजिन तैमूर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग रखती हैं।

जहां तक बात सोहा और कुनाल खेमू की है तो ये दोनों ही अपनी बिटिया के साथ काफी एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में सोहा ने कुनाल खेमू का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो खुलकर नाचते दिख रहे थे।

 

 

 

View this post on Instagram

Losing weight or losing mind?? @khemster2 #lockdown #day10

A post shared by Soha (@sakpataudi) onApr 3, 2020 at 5:40am PDT



सोहा अली खान और कुनाल खेमू 2017 में माता पिता बने थे और इनाया की पहली तस्वीर आते ही वायरल हो गई थी। इनाया की फैन फॉलोविंग भी कम नहीं है और यही कारण है कि अब भी इनाया की तस्वीर को लोग खूब पसंद करते हैं। सोहा अली खान की तरह ही उनकी भाभी करीना कपूर भी तैमूर की ऐसी ही क्यूट तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं।

यह विडियो भी देखें

 



जहां तक काम की बात करें तो कुनाल खेमू हाल ही में फिल्म मलंग में दिखे थे जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर भी थे। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट काफी आगे बढ़ गई है।

इसे जरूर पढ़ें- सोहा ने मीडिया को दी हिदायत, कहा ‘बच्‍चों की फोटो क्‍लिक करने से पहली पढ़ लें मेरे टिप्‍स’

इसके अलावा, वो आगे 'गो गोवा गॉन 2' में भी दिखने वाले हैं और साथ ही साथ 'गोलमाल ' के अगले पार्ट में भी।

 



जहां तक सोहा अली खान का सवाल है तो वो आखिरी बार 2017 में 'साहिब बीवी और गैंगस्टर 3' में दिखी थीं। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में किताब The Perils of Being Moderately Famous भी लिखी है।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर कीजिए और ऐसी ही अन्य स्टोरी के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।