herzindagi
Why Richa Chadha Wanted to Buy Gun For Her Daughter

'बेटी पैदा हुई है...मुझे बंदूक खरीदनी ही होगी', भारत में बच्चा पैदा करने से ऋचा चड्ढा को क्यों लगता था डर? एक्ट्रेस ने बताई वजह

Why Richa Chadha Wanted to Buy Gun For Her Daughter: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब उन्हें पता चला कि उन्होंने बेटी की जन्म दिया है, तो उन्होंने बंदूक खरीदने की सोची। आइए जानें, आखिर क्यों एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बेटी के जन्म पर बंदूक खरीदने की सोची? 
Editorial
Updated:- 2025-07-23, 16:30 IST

Richa Chadha Viral Statement: बॉलीवुड की सबसे बेबाक एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऋचा अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं। अपने बयानों की वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। ऋचा चड्ढा ने इसी साल बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म को लेकर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। 

हाल ही में लिली सिंह को दिए एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने बताया कि जब उनकी बेटी का जन्म हुआ, तो उनके मन में डर था। उन्होंने बताया कि दुनिया में चीजें जैसी चल रही हैं, उस हिसाब से बच्चा पैदा करना उन्हें एक चैलेंज लग रहा था। इन सब में उनका एक बयान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। आइए जानें, आखिर क्यों ऋचा चड्ढा ने बेटी के जन्म के बाद बंदूक खरीदने की बात कही?

यह भी देखें- Son of Sardaar 2 Second Trailer: 'सरदार को पागल बनाना इतना आसान नहीं है'...सन ऑफ सरदार 2' का दूसरा ट्रेलर देख फैंस बोले ‘जस्सी पाजी कमाल कर दित्ता’

बच्चा पैदा करने पर कंफ्यूज थीं ऋचा चड्ढा 

लिली सिंह से बातचीत में ऋचा चड्ढा ने कहा, "बेटी के जन्म के वक्त मुझे काफी डर लगा। जलवायु परिवर्तन, नसंहार और ना जाने क्या-क्या दुनिया में चल रहा है। मेरे मन में यही सवाल था कि क्या इसके बीच बच्चा पैदा करना सही रहेगा। मैं पूरी तरह आजाद थी, पर बच्चे के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। छह महीने तक बच्चे को खाना खिलाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे लगा, क्या मेरी जिंदगी बस यहीं खत्म हो गई?" 

यह विडियो भी देखें

बेटी के जन्म के बाद बंदूक क्यों खरीदना चाहती थी ऋचा चड्ढा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, "मैं सोच रही थी कि हम तो इंडिया में रहते हैं। अब तो मुझे बंदूक खरीदनी पड़ेगी। फिर मैंने सोचा नहीं हम अपनी बेटी को मजबूत बनाएंगे।"

ऋचा चड्ढा की बेटी का नाम क्या है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने एक्टर अली फजल से साल 2022 में शादी की थी। 2024 में कपल ने अपनी बेबी गर्ल का स्वागत किया था। ऋचा की बेटी का नाम जुनैरा इदा फजल है। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म की खबर फैंस के साथ खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, ऋचा चड्ढा और अली फजल भी उन्हीं स्टार की लिस्ट में आते हैं, जो अपने बच्चों की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखे हुए हैं। उन्होंने अब तक बेटी का चेहरा किसी को नहीं दिखाया। 

यह भी देखें- अपने ही घर में हैरेसमेंट का शिकार! तनुश्री दत्ता ने रोते-रोते मांगी मदद, जानिए क्या है पूरा मामला

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।