इन स्मार्ट तरीकों से परिवार के लिए निकाला जा सकता है समय

किसी भी इंसान के लिए फैमिली सबसे बड़ी ताकत होती है। जब फैमिली साथ होती है तो बड़े से बड़े परेशानी भी चुटकियों में दूर हो जाते हैं, लेकिन, आजकल की बिजी लाइफ में देखा जाता है किसी के पास इतना भी समय नहीं है कि परिवार के साथ कुछ बेहतरीन समय गुजार सके। कई बार ऐसा भी होता है घर पर रहते हुए भी फैमिली को टाइम नहीं देते पाते हैं। अगर आप भी उन्हीं से एक है जो अपने परिवार को अच्छे से टाइम नहीं दे पाते हैं तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए क्यूंकि, आज इस लेख में हम आपको कुछ स्मार्ट टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप परिवार के लिए आसानी से टाइम निकाल सकते हैं।
काम को बैलेंस करें
सबसे पहले तो आप अपने काम को बैलेंस करें। बैलेंस करने का मतलब ये हैं कि ऑफिस का काम ऑफिस में ख़त्म करें। जब तक तक आप ऑफिस का काम घर लेकर लायेंगे तब तक आप अपने परिवार को टाइम नहीं दे पाएंगे। जब आप ऑफिस का काम ऑफिस में ही ख़त्म कर के आएंगे तो आपको परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का पूरा समय मिल जायेगा।
इसे भी पढ़ें: अपनाएं यह टिप्स, फैमिली कम्युनिकेशन होगा बेहतर और मजबूत होंगे रिश्ते
डिनर टेबल पर करें परिवार से बात
परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का सबसे अच्छा विकल्प है, डिनर टेबल पर परिवार से बातचीत। चलिए मान लेते हैं कि सुबह में ऑफिस जाने की जल्दी रहती है लेकिन, रात को तो डिनर टेबल पर परिवार के साथ समय गुजरा जा ही सकता है। आप जब भी रात को डिनर टेबल पर बैठे तो अपने परिवार के साथ घर से लेकर बच्चों के स्कूल के बारे में ज़रूर बाते करें सभी से।
वीकेंड में आसपास घूमने निकले
अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड वाले दिन सिर्फ सोते ही है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज के बाद से बंद कर दीजिये। कम से कम शाम के टाइम तो मत ही करिए। वीकेंड में परिवार के साथ दिन में कुछ देर के लिए ही सही लेकिन, बाहर आसपास कहीं ज़रूर घूमने जाएं। हो सके तो वीकेंड में परिवार के साथ डिनर के लिए ही बाहर चले जाएं। (बच्चों को इस तर Family Values ज्ञान)
इसे भी पढ़ें: डिनर टाइम को FunTime बनाने के लिए अपनाएं यह छोटे-छोटे टिप्स
किसी भी चीज के लिए नहीं मत बोलिए
अगर परिवार में कोई आपसे किसी चीज के लिए बोलता है तो उसे माना मत कीजिए। कई बार किसी चीज को मना करने पर परिवार के साथ दूरियां बढ़ने लगती है और यहीं दूरियां बाद में परिवार के लिए परेशानी बन जाती है। इसलिए, किसी भी चीज के लिए नहीं मत बोलिए। (इन फैमिली हैबिट्स को बोले अलविदा)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@mages.unsplash.com,eb-5investments.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।