Easy Tips to Get Rid of Room Humidity Fast: हल्की बारिश के बाद उमस बढ़ जाती है। ऐसे में कूलर चलाने पर कमरे में और भी ज्यादा चिपचिपा माहौल हो जाता है। थोड़ी-सी बारिश से गर्मी कम होने की बजाय और ज्यादा महसूस होने लगती है। यही वजह है कि लोग अक्सर कूलर को खिड़की या दरवाजे के बाहर लगाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उमस बनी रहती है।
ऐसी स्थिति में लोगों को कूलर बंद करना ही सही लगता है। अगर आप भी कूलर की उमस से परेशान हो रही हैं, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कूलर के कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिससे बारिश के मौसम में उमस की परेशानी आपको नहीं होगी।
कूलर से उमस नहीं होगी, जानें कैसे? (How to reduce cooler humidity during rain)
- अगर आप चाहती हैं कि बारिश के मौसम में कूलर से कमरे में उमस न हो, तो आपको ध्यान रखा होगा कि कमरा बंद न रहे। जिस कमरे के बाहर आप कूलर चला रही हैं, उसका दरवाजा या दूसरी तरफ की खिड़की खोल दें। इससे हवा एक तरफ से होते हुए बाहर चली जाएगी और उमस नहीं होगी।
- कूलर चलाते समय कई लोग पंखा बंद कर देते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में आपको पंखा भी चला कर रखना चाहिए। इससे कमरे की उमस पंखे से बाहर निकल जाती है।
- कूलर से उमस न हो, इसलिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप कूलर में पानी का पंप बंद कर दें। बिना पानी के जब आप कूलर चलाती हैं, तो कमरे में वाष्प नहीं बनती, इससे चिपचिपा फील आपको नहीं होगा।
- इसके साथ ही आप कूलर के दरवाजे खोल कर चलाएं। जब आप कूलर के कवर हटा देती हैं, तो इससे कूलर उमस नहीं बनाता। यह फ्रेश हवा कमरे में फेंकता है।
- बारिश के मौसम में कूलर चलाने के सबसे अच्छा तरीका यह भी है कि आप कूलर का पानी पूरी तरह से खाली कर दें और बिना पंप चलाएं इसे चला सकती हैं। इससे न ही करंट लगने का खतरना रहता है और हवा भी ठंडी लगती है। बारिश के मौसम में धूप नहीं आती है, इसलिए कूलर की हवा आपको ठंडी लगेगी।
- जिस कमरे में आप सो रहे हैं उस कमरे में गीले कपड़े न टांगे, क्योंकि यह भी उमस और चिपचिपेपन का कारण बनता है। जितना हो सके, कमरे को ज्यादा सामान से न भरे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों