सीलन ने बिगाड़ दिया है घर की दीवारों का लुक, अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

सीलन की समस्या पानी के रिसाव के कारण होती है। अगर सीलन की वजह से आपके घर की दीवारों का लुक भी खराब हो गया है, तो आप इन स्मार्ट टिप्स को फॉलो करके इस समस्या से निजात पा सकती हैं।
image

सीलन की समस्या अब आम बात है और यह सिर्फ बरसात में नहीं, बल्कि किसी भी मौसम आ सकती है। सीलन की वजह से जहां दीवारों का पेंट-उखड़ जाता है, काले-हरे दाग नजर आते हैं, वहीं घर के अंदर नमी भरी गंध भी आती है। अगर इस समस्या का जल्द से जल्द निपटारा न किया जाए, तो इसकी वजह से घर की दीवारें बदरंग और बेजान हो जाती हैं। कई लोगों को लगता है कि सीलन की समस्या से निपटना महंगा काम है, लेकिन, ऐसा नहीं है। यह काम इस आर्टिकल में बताए गए स्मार्ट टिप्स की मदद से आसानी से हो सकता है।

हम आपको सीलन की वजह से दीवारों के बिगड़े हुए लुक को ठीक करने के लिए कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकती हैं।

कमरे में लगवाएं एग्जॉस्ट फैन

कई बार सीलन की समस्या सही वेंटिलेशन न होने की वजह से होती है। दरअसल, सही वेंटिलेशन न होने का कारण नमी जमा होती है और इसी वजह से सीलन की समस्या आती है। इससे बचने के लिए आपएग्जॉस्टफैन लगवा सकती हैं।

waterproof paint

वाटरप्रूफ पेंट लगाएं

सीलन की समस्या से बचने के लिए आप वॉटरप्रूफ पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले, दीवारों को अच्छी साफ करवा लें और इसके बाद आप एंटी-फंगल प्राइमर लगाएं। फिर, इसके ऊपर वॉटरप्रूफ पेंट का इस्तेमाल करें। इस पेंट की नमी को रोकेगा और दीवारें सीलन से सुरक्षित रहेंगी।

पाइपलाइन की करवाएं जांच

सीलन की समस्या दीवार से जुड़ी पाइपलाइन में लीकेज की वजह से हो सकती है। ऐसे में, आप सबसे पहले पाइप लाइन की जांच करवाएं और अगर लीकेज है, तो उसे ठीक करवा लें। वहीं, लीकेज ठीक होने के बाद आप कमरे के पंखे या हीटर की मदद से अच्छी तरह सुखा लें।

crack wals

दीवारों की दरारों को करें ठीक

अगर सीलन की समस्या के कारण दीवार में दरार आ गयी है, तो इस स्थिति में आप सबसे पहले दरारों को सीमेंट या पुट्टी की मदद से दरारों को ठीक करवा लें। अगर आप समय रहते इसे ठीक नहीं करवाती है, तो ये समस्या बढ़ सकती है।

इन स्मार्ट टिप्स को फॉलो करने से सीलन की समस्या से आप अपनी दीवारों को बचा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-टपकती छत और सीलन की झंझट से चाहती हैं बचना? तो मानसून से पहले कर लें ये जरूरी काम !

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit:freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP