Door Frame: जानें घर की चौखट का धार्मिक महत्व

Door Frame: घर बनवाते समय अक्सर बुजुर्ग घर की चौखट का विशेष ध्यान रखते हैं। हिन्दू धर्म शास्त्रों में भी घर की चौखट को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं, वास्तु और ज्योतिष में भी घर की चौखट होना अनिवार्य है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि जहां एक ओर वास्तु के अनुसार चौखट में मां लक्ष्मी का वास होता है तो वहीं दूसरी ओर ज्योतिष में चौखट को ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने वाला बताया गया है।
- हिन्दू धर्म में देहरी पूजन का प्रचलन भी है। जब भी घर में कोई शुभ कार्य होता है तो सबसे पहले घर की चौखट को ही पूजा जाता है। जिसके पीछे का सामान्य कारण यही है कि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और ग्रहों के आशीर्वाद से सभी कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हो जाएं।
- धर्म शास्त्रों के अनुसार, देहरी मात्र घर के मुख्य द्वार पर ही नहीं बल्कि रसोई में भी होनी चाहिए। हालांकि, अब चौखट का प्रचालन मात्र घर के मुख्य द्वार तक ही सिमट कर रह गया है। रसोई में चौखट अब गिने-चुने घरों में ही नजर आती है।
इसे जरूर पढ़ें:Honey For Saturn: शहद के ये उपाय, शनि दोष से राहत दिलाएं
- धर्म ग्रंथों में वर्णित जानकारी के अनुसार, घर के मुख्य द्वार की चौखट घर में नकारात्मकता को प्रवेश नहीं करने देती और इस चौखट में राहु एवं केतु के दुष्प्रभावों को रोकने की भी क्षमता होती है।
- वहीं, रसोई की चौखट मां अन्नपूर्ण के वास को दर्शाती है। रसोई में चौखट बनवाने से मां अन्नपूर्ण की कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है और जिस घर की रसोई में चौखट होती है उस घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
- घर की चौखट को हिन्दू धर्म ग्रंथों में आईने के समान माना गया है। क्योंकि यह किसी भी बुरी शक्ति या बुरे व्यक्ति की आहट पड़ते ही भिन्न-भिन्न संकेत देती है। जैसे कि अगर घर में किसी नकारात्मक शक्ति (नकारात्मक शक्ति को हटाने के उपाय) का प्रवेश हुआ है तो घर की चौखट खंडित हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें:Mangal Mantra: मंगलवार को मंगल ग्रह के इन मंत्रों का जाप, दिलाएगा आश्चर्यजनक लाभ
- अगर घर में ग्रहों का दुष्प्रभाव बढ़ रहा है तो घर की चौखट दब जाएगी। यदि घर के किसी सदस्य पर कोई आपदा आने वाली है तो घर की चौखट पर दरारें पड़ने लग जाएंगी।
- हिन्दू धर्म के अनुसार, घर की चौखट की पूजा साक्षात मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) और नव ग्रहों की पूजा के समान बताई गई है। इसलिए रोजाना घर की चौखट को धोना चाहिए, इसकी पूजा करनी चाहिए और इसे स्वच्छ रखना चाहिए।
तो ये था घर की चौखट का धार्मिक महत्व। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।