भारतीय संस्कृति में तुलसी का पौधा विशेष महत्व रखता है। इसे सदियों से ही पवित्र, शुद्ध और घर-आंगन को सकारात्मक ऊर्जा से भरने वाला पौधा माना जाता है।
तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है, बल्कि इसका वैज्ञानिक और ज्योतिषीय महत्व भी बहुत ज्यादा है। घर में कोई भी पूजा हो या कोई शुभ काम हो इस पौधे को जरूर शामिल किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शुभ काम की शुरुआत में ही यदि इस पौधे की पूजा की जाती है तो निश्चित ही उसमें सफलता मिलती है।
वहीं तुलसी की तुलना माता लक्ष्मी से भी की जाती है और इसे विष्णु प्रिया माना जाता है, इसी वजह से पूजा-पाठ में इनका स्थान ऊपर रखा जाता है। ऐसे ही आप जब भी नए घर में प्रवेश करते हैं उस समय तुलसी का पौधा हाथ में लेकर पहली बार प्रवेश किया जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि जब भी गृह प्रवेश की पूजा की जाती है उस समय यदि शादीशुदा जोड़ा घर में प्रवेश कर रहा है तो पत्नी अपने हाथ में तुलसी का पौधा लेकर ही प्रवेश करती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके पीछे के कारणों के बारे में विस्तार से।
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी का स्थान प्राप्त है। उन्हें भगवान विष्णु की प्रिया माना जाता है। पुराणों के अनुसार, तुलसी माता को लक्ष्मी जी का अवतार कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ होता है वहां भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी स्वयं निवास करते हैं।
नए घर में तुलसी का प्रवेश करवाना भगवान विष्णु और लक्ष्मी का आह्वान करने का प्रतीक माना जाता है, जिससे आपके घर में धन-धान्य, सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है।
ज्योतिष के अनुसार, तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। नए घर में प्रवेश करते समय तुलसी को साथ ले जाना अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करता है।
यह विडियो भी देखें
तुलसी का पौधा राहु और केतु के बुरे प्रभावों से बचाने में सहायक होता है। साथ ही, यह मंगल दोष और वास्तु दोष को भी दूर करने का काम करता है। जब तुलसी का पौधा नए घर में लगाया जाता है, तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालता है।
नए घर में प्रवेश करते समय तुलसी का पौधा साथ ले जाना शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह अनुष्ठान यह दर्शाता है कि आप अपने नए घर में सुख-समृद्धि और कल्याण को आमंत्रित कर रहे हैं। तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है, और इसे घर की सुख-शांति और मंगलकारी ऊर्जा का स्रोत समझा जाता है।
गृह प्रवेश के समय तुलसी का पौधा साथ रखने से घर बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षित रहता है। यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने में मदद करता है और घर में आध्यात्मिक शुद्धि लाने का कार्य करता है। इसके अलावा, तुलसी को स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है, जिससे घर में रहने वाले सभी सदस्यों के जीवन में उन्नति और खुशहाली बनी रहती है।
गृह प्रवेश एक महत्वपूर्ण और पवित्र अनुष्ठान माना जाता और तुलसी के पौधे को नए घर में साथ ले जाना इस अनुष्ठान को और ज्यादा शुभ बनाता है। यह नए घर में सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है और घर की चारों दिशाओं में शुभता का विस्तार करता है।
जब आप नए घर में प्रवेश कर रहे हैं तो आपको ऐसा तुलसी का पौधा लेना चाहिए जो शुद्ध हो। गृह प्रवेश से पहले तुलसी का पौधा साफ़ पानी से धोकर शुद्ध कर लें। गृह प्रवेश के समय तुलसी को साथ ले जाते हुए 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।
गृह प्रवेश के बाद तुलसी के पौधे को सही स्थान पर रखें। इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। वास्तु की मानें तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा या तुलसी का पौधा रखें, जो वास्तु के अनुसार शुभ मानी जाती है।
गृह प्रवेश के बाद तुलसी को जल जरूर अर्पित करें और उसकी पूजा करने के साथ दीपक जलाकर पूजा करें।
यह भी पढ़ें: घर के आंगन में ही क्यों लगाई जाती है तुलसी?
ज्योतिष और धर्म के अनुसार, यदि गृह प्रवेश के समय तुलसी का पौधा न लाया जाए, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। यह घर में सुख-शांति और समृद्धि में बाधा उत्पन्न कर सकता है। तुलसी के पौधे के बिना गृह प्रवेश को अधूरा और अशुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में तुलसी को शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और वास्तु दोष को दूर करता है। नए घर में तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से घर में समृद्धि आती है। यह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए भी लाभकारी होता है।
तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। तुलसी का पौधा भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करती है। तुलसी का पौधा आपके घर की हवा को शुद्ध करता है और स्वास्थ्य में सुधार करता है। तुलसी आपके घर के वास्तु दोष को कम करती है। यही नहीं तुलसी घर में सुख-समृद्धि और धन का संचार करती है।
तुलसी का पौधा हाथ में लेकर नए घर में प्रवेश करना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि इसका गहरा ज्योतिषीय महत्व भी है। यह घर में सुख, शांति, और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। तुलसी के बिना गृह प्रवेश को अधूरा माना जाता है। नए घर में प्रवेश करने से पहले तुलसी को साथ लेकर चलें और इसे उचित स्थान पर स्थापित करें, जिससे घर में हमेशा शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।