herzindagi
tulsi plant rukles

घर के आंगन में ही क्यों लगाई जाती है तुलसी?

सनातन धर्म में तुलसी का सबसे पवित्र मानी जाती हैं और भगवान विष्णु को भी बेहद प्रिय हैं। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-06, 13:55 IST

(basil plant) हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। तुलसी के पौधे को रोजाना जल देना चाहिए और संध्या के समय पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी की पृपा बनी रहती है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से वास्तुदोष दूर हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि तुलसी का पौधा लगाने से समस्त देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। इतना ही नहीं, आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। सवाल यह है कि आखिर तुलसी का पौधा आंगन में ही क्यों लगाना शुभ माना जाता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

जानें क्यों घर के आंगन में लगाई जाती है तुलसी? ( Why basil planted only in courtyard of house)

Tulsi pujan

  • घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाने घर में चल रही कलह-क्लेश से छूटकारा मिल सकता है। 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर हो सकता है और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद की भी प्राप्ति हो सकती है। 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी भगवाव विष्णु को बेहद प्रिय होती हैं। इसलिए इनके बिना भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) को भोग नहीं लगाया जाता है। 
  • अगर आप घर के बाहर आंगन में तुलसी का पौधा लगा रहे हैं, तो इससे घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

इसे जरूर पढ़ें - तुलसी के पौधे में चढ़ाएं सिर्फ ये एक चीज, होगी धन की वर्षा

  • वास्तु के हिसाब से उत्तर-पूर्व दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिस भी घर में तुलसी होती है, वहां से मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) कभी नहीं जाती हैं। 
  • घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से घर का वातावरण संतुलित बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। 

tulsi pujan

  • पुराणों में कहा जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से व्यक्ति के पूर्व जन्म के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। 
  • ऐसी मान्यता है कि जिस घर में माता तुलसी वास करती हैं। उस घर में यमदूत कभी प्रवेश नहीं करते हैं और बुरी शक्तियां भी नष्ट हो जाती हैं। 

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Hindu Beliefs For Tulsi: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें

  • अगर आपके किसी काम में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है, तो शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है।

 

तुलसी का पौधा बहुत पवित्र होता है। इस लेख में विस्तार से जानें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।