Unique Temple: जलती रहती है इस मंदिर की ज्योत तो नहीं होते सड़क हादसे, जानें रोचक रहस्य

Haridwar Ka Anokha Mandir: भारत में कई अनूठे और दिव्य मंदिर हैं। हर किसी की महिमा भी अलग और हर एक से जुड़ा रहस्य भी अलग। ठीक ऐसे ही एक रहस्यमयी और चमत्कारी मंदिर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि इस मंदिर में जब तक ज्योति जल्दी रहती है तब तक सड़क हादसों से लोगों की रक्षा होती रहती है लेकिन जहां ज्योत बुझी वहीं अशुभ घनाएं घटित होनी शुरू हो जाती हैं।
- हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं वह हरिद्वार का सिद्धेश्वर महादेव मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि जब तक इस मंदिर की स्थापना हरिद्वार सिडकुल रोड पर नहीं हुई थी तब तक वहां आए दिन भयंकर सड़क हादसे होते रहते थे।
इसे जरूर पढ़ें:Unique Temple: उत्तर प्रदेश के इस अनोखे मंदिर में क्यों होती है फीमेल डॉग की पूजा
- लेकिन जब से वहां मंदिर की स्थापना हुई और मंदिर में अखंड ज्योत जलाने की परंपरा शुरू हुई, सड़क हादसों में कमी आती गई और अब पूरी तरह से सड़क हादसों पर रोक लग चुकी है।
- इस मंदिर को लेकर खास बात यह है कि लोग इस मंदिर में दुर्घटनों से बचने के लिए भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीकों का रहस्य) के आगे दीपक जलाते हैं और भगवान शिव को घंटियां अर्पित करते हैं। लोगों में मानता है कि ऐसा करने से उनके साथ होने वाली दुर्घटनाएं नष्ट हो जाती हैं।
- इस मंदिर को लेकर प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार एक परिवार सिडकुल रोड से गुजर रहा था और उनका एक्सीडेंट हो गया था। फिर धीरे-धीरे कर यहां एक्सीडेंट होने शुरू हो गए।
- लगातार एक्सीडेंट होने से न सिर्फ बाहर से आने वाले बल्कि वहां के निवासी भी बहुत डरे-सहमे रहने लगे जिसके बाद वहां के लोगों ने सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए सड़क के किनारे मौजूद पीपल (पीपल के उपाय) के पेड़ पर दीपक जलाया गया।
इसे जरूर पढ़ें:Unique Temple: इस मंदिर में लगती है स्टांप पेपर पर अर्जी, अनोखे ढंग से होती है कार्यवाही
- ऐसा करने से सड़क हादसों में कमी आने लगी जिसके बाद लोगों ने पूर्ण विधि-विधान के साथ वहां महादेव का मंदिर स्थापित किया और अखंड ज्योत जलाने का सिलसिला शुरू हो गया।
- यही वजह है कि यहां रहने वाले लोगों में ही नहीं बल्कि दूर-दूर से आने वाले भक्तों में भी इस मंदिर के प्रति बहुत आस्था है। मंदिर में मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है और भगवान शिव की कृपा से संकट भी दूर होते हैं।
तो ये था इस मंदिर में ज्योत जलने और सड़क हास्दों के बीच का कनेक्शन। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।