Unique Temple: इस मंदिर में लगती है स्टांप पेपर पर अर्जी, अनोखे ढंग से होती है कार्यवाही

Unique Temple: भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जो या तो रहस्य से भरपूर हैं या फिर अनोखी प्रथाओं के कारण मशहूर हैं। इन्हीं में से एक है उत्तराखंड का एक मंदिर जहां भक्त भगवान के सामने स्टांप पेपर पर अर्जी लगाते हैं। आइये ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से जानते हैं इस मंदिर की कथा के बारे में।
- हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के हल्द्वानी के हीरानगर में स्थित गोल्ज्यू देवता के मंदिर के बारे में। गोल्ज्यू देवता को न्याय का देवता माना जाता है और यहां के लोग उनसे न्याय मांगने बाकायदा अर्जी के साथ आते हैं। जो भी व्यक्ति यहां न्याय की उम्मीद के साथ आता है उसे न्याय जरूर मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें: Shani Dev: पत्थर रूप में ही क्यों शिंगणापुर में प्रकट हुए थे शनि
- बता दें कि यह मंदिर (मंदिर की सीढ़ियों को स्पर्श क्यों करते हैं) 25 साल से भी ज्यादा पुराना है और लोगों में इसकी मान्यता है बहुत अधिक है। यहां लोग अदातल की तरह ही न्याय की अर्जी लगाते हैं। इस मंदिर की खास बात यही है कि इस मंदिर में अन्य धर्मों के लोग भी न्याय की उम्मीद में दूर-दूर से आते हैं।
- श्रद्धालु गोल्ज्यू देवता के आगे पर्ची में अपनी मन्नत या अपने साथ हुए अन्याय को लिखते हैं और उनके आगे ही उस पर्ची को छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद कुछ समय के अंतराल में ही उनकी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और अगर उनके साथ कुछ अन्याय हुआ हो तो वह भी ठीक हो जाता है।
- माना जाता है कि भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद मंदिर में अपने क्षमता अनुसार भंडारा (धार्मिक कार्यों के बाद क्यं करते हैं भंडारा) रखते हैं और मंदिर की घंटियों को जोर-जोर से बजाकर गोल्ज्यू देवता का आभार प्रकट करते हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि अन्याय करने वाले व्यक्ति को दंड भी मिलता है।
- इस मंदिर के बारे में कई रोचक बातें और भी हैं। जैसे कि इस मंदिर में अनेकों घंटियां हैं जो इस बात को दर्शाती हैं कि भगवान तक आपकी बात पहुंच रही है। इसके अलावा, माना जाता है कि न्याय करने के लिए गोल्ज्यू देवता अपने दूतों को गलत करने वाले के पास भेजते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Salt For Career: घर के इस स्थान पर छिड़कें दो चुटकी नमक, करियर में मिलेगा जबरदस्त ग्रोथ
- पहले गलत करने वाले व्यक्ति को सुधरने का एक मौका मिलता है और अगर वह अपनी गलती पहचान कर तभ भी न सुधारे तो फिर उसे गोल्ज्यू देवता के दंड का प्रकोप झेलना पड़ता है। दंड स्वरूप उस व्यक्ति का सबकुछ उससे छिन जाता है।
तो ये था वो मंदिर जहां लगाई जाती हैं भगवान के आगे स्टांप पेपर पर अर्जी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Wikipedia, Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।