Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने किया कनफेस, 'बहुत पसंद करता था रश्मि देसाई को'

बिग बॉस सीजन 13 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है । 15 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले है। फिनाले से पहले बिग बॉस हाउस के अंदर बचे कंटेस्टेंट्स के साथ हाल हि में एक एक्टिविटी की गई। इस एक्टिविटी के लिए बिग बॉस हाउस के अंदर फेमस जर्नलिस्ट रजत शर्मा को बुलाया गया और घर में सजाई गई उनकी अदालत। इस अदालत में बारी-बारी से घर के सभी सदस्यों को कठघरे में बुलाया गया और उनसे सवाल जवाब किए गए।
जब बारी सिद्धर्था शुक्ला की आई तो रजत शर्मा ने उनसे सबसे पहला सवाल यही पूछा, ' आपके और रश्मि देसाई के बीच क्या चल रहा है?' जिस पर सिद्धार्थ शुक्ला ने वो कह दिया जो बहुत समय से लोग जानना चाहते थे।
इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने मेकर्स को लिखा ओपन लेटर, पढ़ें पूरी खबर
कलर्स टीवी का एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला को यह कहते सुना जा रहा है कि वह रश्मि देसाई को बहुत लाइक करते थे। सिद्धार्थ ने कहा, 'जब बात निकली ही है तो मैं आपको बता दूं कि मैं रश्मि देसाई को बहुत ज्यादा पसंद करता था। मगर, इन्होंने एक इंटरव्यू दिया और जब वह छप कर आया तो उसमें 10 में से 9 बातें ऐसी लिखी थीं जो मैं नहीं करता था खुद रश्मि देसाई ही करती थीं। यह बात मेकर्स ने भी मुझे कही। इनके झूठ बहुत ज्यादा बढ़ गए थे और इस वजह से हमारा रिश्ता खराब हुआ।' केवल रश्मि देसाई ही नहीं इनसे भी रह चुके हैं सिद्धार्थ शुक्ला के पंगे
इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने किया स्वीकार, सिद्धार्थ शुक्ला से है दिल का रिश्ता
गौरतलब हैं, सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई दोनों ने ही हिट टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक में' एक साथ काम किया है। इस टीवी सीरियल के सेट पर दोनों एक दूसरे के करीब आए। दोनों के बीच दोस्ती थी या फिर दोनों लव रिलेशनशिप में थे यह तो अब तक कोई नहीं जानता है मगर, जब से दोनो बिग बॉस हाउस के अंदर आए हैं तब से दोनों ही एक दूसरे से झगड़ा कर रहे हैं। हालाकि रजत शर्मा ने रश्मि देसाई से भी कई सवाल किए थे। रजत शर्मा ने रश्मि से पूछा था, 'क्या सिद्धर्था से आपको बहुत गहरा रिश्ता है? ' तब सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा, 'हां, दिल से दिल तक का रिश्ता है।' ये 3 बातें बनाती हैं सिद्धार्थ-शहनाज को बिग बॉस की बेस्ट जोड़ी
इसके बाद भी रजत शर्मा ने रश्मि से सिद्धार्थ के लिए काफी कुछ पूछा और रश्मि ने कहा, ' हम सेट पर 9 महीने तो एक दूसरे से बात ही नहीं करते थे। फिर थोड़ी सी बातचीत शुरू हुई और झगड़े शुरू हो गए।' रजत शर्मा ने रश्मि से फैमिली वीक में उनके घर से आए बच्चों और सिद्धार्थ की बॉडिंग के बारे में भी पूछा था। तब रश्मि ने जवाब दिया ' सिद्धार्थ को बच्चे बहुत पंसद हैं और मेरी उनकी बात नहीं भी होती थी तब भी वह मेरे भाई के बच्चों से बात करते थे। इतना ही नहीं वह दोनों बच्चों से बात करने के लिए मेरे घर भी फोन करते थे।' सिद्धार्थ-रश्मि की फ्लर्टिंग हो गई वायरल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #StopDegradingRashmi
रश्मि और सिद्धार्थ की बातें सुनने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि दोनों ही कभी अच्छी रिलेशनशिप में थे मगर आज दोनों के बीच टर्म्स अच्छे नहीं हैं। अब देखना यह है कि घर से बाहर जाने के बाद दोनों के बीच कैसे संबंध होते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।