Lord Shiva Temple: होली पर भगवान शिव के श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा

Bhagwan Shiv Ka Anokha Mandir: देशभर में भगवान शिव के कई मंदिर हैं और इन मंदिरों में कई अनूठी परंपराएं और अद्भुत पर्व मनाए जाते हैं। ऐसा ही एक शिव मंदिर महाराष्ट्र में भी है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस मंदिर में भगवान शिव के विवाह के उपलक्ष में भव्य समारोह आयोजित किया जाता है। इस पर्व के दौरान यहां का वातावरण देखने लायक होता है। आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में और इससे जुड़े पर्व के बारे में विस्तार से।
हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं वह मंदिर है 'श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा मंदिर'। इस मंदिर में भगवान शिव के ही एक रूप भगवान श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा विराजते हैं।

यह मंदिर महाराष्ट्र के पश्चिमी इलाके में मौजूद है। इस मंदिर में शेपर्ड समुदाय के लोगों द्वारा भाग्वान्शिव की पूजा का विधान सालों से चला आ रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: Lord Vishnu: क्यों पसंद है भगवान विष्णु को पीला रंग? जानें रोचक कारण
श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा मंदिर के मुख्य स्थापित स्थान की बात करें तो यह महाराष्ट्र के पुणे जिले के सासवड शहर के पास स्थित वीर नामक गांव में मौजूद है। वीर गांव के ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस मंदिर में भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) के विवाह को धूम-धाम से मनाते हैं। पूरा का पूरा गांव श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा मंदिर में इकट्ठा होता है।

श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा मंदिर में 10 दिनों का महापर्व मनाया जाता है। इस दौरान भगवान श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा का न सिर्फ भव्य श्रृंगार होता है बल्कि रंग, गुलाल और फूलों से मंदिर (मंदिर की सीढ़ियों को क्यों स्पर्श करना चाहिए) के कोने-कोने को सजाया जाता है। खास बात यह है कि विवाह के दिन सुबह-सुबह भगवान श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा मंदिर के बाहर जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Sati Ghat: हिन्दू धर्म में सती घाट को क्यों माना जाता है मोक्ष का द्वार?
पूरे गांव में उन्हें पालकी में बैठाकर घुमाया जाता है और फिर सुबह और दोपहर के बीच के समय में भगवान श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा मंदिरमें प्रवेश करते हैं। भगवान श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा के मंदिर में प्रवेश करते ही जमकर रंग, गुलाल और फूल उड़ाए जाते हैं। मंदिर में गांव के लोग पारंपरिक रूप से उत्सव मानते हैं।

विवाह के दिन भगवान शिव के श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा रूप के विवाह को मनाते हुए विशेष प्रकार का नृत्य आयोजित किया जाता है और भक्तों द्वारा इस दिन भगवान श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा के विवाह के उपलक्ष में भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं का प्रसाद भी बांटा जाता है।
तो ये था महाराष्ट्र के पुणे जिले के सासवड शहर के पास स्थित वीर गांव के भगवान श्रीनाथ वीर म्हस्कोबा के विवाह से जुड़ा भव्य पर्व। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Wikipedia, Social Media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।