how to call lord shiva know rules and significance

कितनी ताली बजाकर भगवान शिव का करें आवाहन, जानें नियम

हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए कई तरह के नियम बताए गए हैं। अब ऐसे में अगर आप भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो उनका आवाहन कैसे करना चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-26, 13:58 IST

सनातन धर्म में भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इनकी पूजा में कई नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में बताया गया है। इतना ही नहीं, भगवान शिव को मृत्युंजय कहा जाता है। उनकी साधना से व्यक्ति बड़े से बड़े संकट से उबर जाता है और सभी प्रकार के रोग-शोक से शीघ्र मुक्ति मिलती है। वैद्यनाथ के नाम से पूजे जाने वाले शिव की पूजा से साधक को आरोग्य और सौभाग्य प्राप्त होता है। भगवान शिव की पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। अब ऐसे में अगर आप भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो उनका सबसे पहले आवाहन करना जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से नियम और महत्व के बारे में जानते हैं।

भगवान शिव का आवाहन कैसे करें?

what-not-to-offer-to-shiv-ji-in-sawan-2024

  • सबसे पहले, शांत मन से भगवान शिव का ध्यान करें।
  • उसके बाद आवाहन मुद्रा में बैठें। अपनी दोनों हथेलियों को मिलाकर, अंगूठे को अंदर की ओर मोड़कर यह मुद्रा बनती है।
  • भगवान शिव के आवाहन के लिए मंत्रों का जाप जरूर करें।
  • आगच्छ भगवन्देव स्थाने चात्र स्थिरो भव।
  • यावत्पूजां करिष्यामि तावत्त्वं सन्निधौ भव॥
  • ऊं सांगाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः आवाहनं समर्पयामि।
  • ऊं मृत्युंजय परेशान जगदाभयनाशन ।
  • वन्दे ईशान देवाय नमस्तस्मै पिनाकिने ।
  • नमस्तस्मै भगवते कैलासाचल वासिने ।
  • त्र्यंबकाय नमस्तुभ्यं पंचस्याय नमोनमः ।
  • नमोर्धेन्दु स्वरूपाय नमो दिग्वसनाय च ।
  • नमोब्रह्मेन्द्र रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे ॥
  • आवाहन के बाद भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करें।
  • भगवान शिव को सफेद चंदन लगाएं।
  • भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • भगवान शिव को सफेद मिठाई और फल का भोग लगाएं।
  • भगवान शिव का आधी परिक्रमा लगाएं।
  • आखिर में भगवान शिव की आरती करें।

भगवान शिव का आवाहन कितनी ताली बजाकर करें?

तीन बार ताली बजाकर भगवान शिव का आवाहन करें और भगवान शिव की पूजा-अर्चना आरंभ करें।

इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत

भगवान शिव की पूजा करने से नियम

which-flowers-we-should-not-offer-to-lord-shiva-1740041463765

  • भगवान शिव की पूजा में तुलसी न चढ़ाएं।
  • केतकी का फूल शिवलिंग पर अर्पित न करें।
  • भगवान शिव की पूजा में लाल चंदन न लगाएं।
  • शिवलिंग की परिक्रमा आधी लगाएं और शिव जी की पूजा के साथ-साथ मां पार्वती की पूजा अवश्य करें।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;