भारत में सर्दियों के मौसम में दिन छोटा और रात लंबी होती है, यह बात हम सभी को पता है। लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में एक दिन ऐसा होता है जब साल का सबसे छोटा दिन और बड़ी रात होती है। हालांकि कुछ लोगों इस बारे में जानकारी होगी। लेकिन वे लोग जो इस बात से अनजान है वह यह सोच सकते हैं कि ठंड के दिनों में तो वैसे भी दिन छोटा और रात बड़ी होती है। लेकिन आपको बता दें, यह आम दिनों की अपेक्षा अलग है। भूगोल की भाषा में इसे शीत अयनांत कहते हैं, जिसकी वजह से यह घटना घटित होती है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, आखिर क्या शीत अयनांत और क्यों इसके कारण होता है सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात।
कैसे बदलता है मौसम?
आमतौर पर चार प्रकार के मौसम होते है गर्मी, सर्दी, बसंत और पतझड़। अब सोचने की बात यह है कि आखिर पृथ्वी पर मौसम कैसे बदलते हैं, तो बता दें हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत से 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। इस झुकाव और सूर्य के चारों ओर परिक्रमा की वजह से मौसम में बदलाव होते हैं। साथ ही हर जगह पर दिन की अवधि भी में भिन्नता होती है।
सूर्य की परिक्रमा के चलते जब धरती का उत्तरी गोलार्द्ध छह महीने तक सूरज की ओर झुका होता है, तो इस पर सूर्य की किरणें सीधे पड़ती है। उस दौरान उत्तरी गोलार्द्ध पर स्थित देश में गर्मी और दिन की अवधि लंबी होती है। इसके अलावा जब दक्षिणी गोलार्द्ध पर सूर्य की तिरछी किरणें पड़ती है तो सर्दी का मौसम होता है और दिन छोटा होता है। (क्या है एसिड रेन)
शीत अयनांत क्या है और क्यों होता है सबसे छोटा दिन?
प्रत्येक वर्ष 21 व 22 दिसंबर के दिन सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित मकर रेखा पर डायरेक्ट पड़ती हैं, जिसके चलते उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य से सबसे दूर होता है। इस कारण से उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन होता है। दिन की अवधि का समय 10 घंटे 19 मिनट के करीब होता है। अब ऐसे में देखा जाए तो दिन सबसे छोटा और रात लंबी होती है।
इसे भी पढ़ें-दुनिया के किस शहर की घड़ियों में कभी नहीं बजते 12? क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों