नवरात्रि में कलश में जौ बोते वक्त ध्यान रखें ये चार बातें, निकलेंगे बिल्कुल हरे-भरे पौधे

नवरात्रि पर माता के आगमन के साथ उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान पूजा के लिए घर में कलश स्थापना के साथ जौ बोना शुभ माना जाता है। अगर आपके जौ बोने पर यह अच्छी तरह से ग्रो नहीं कर रही है, तो आप नीचे बताए गए तरीके से बो सकती हैं।
image

Right Way to Grow Jau: हिंदू धर्म में नवरात्रि की पूजा के दौरान जौ का खास स्थान होता है। घर में अगर आप कलश स्थापना और अखंड दीप जला रहे हैं, तो साथ में जौ बोना जरूरी होता है। जौ को लेकर ऐसी मान्यता है कि जितना ज्यादा जौ उगेगा घर में उतनी ही सुख-समृद्धि रहेगी। साथ ही घर में अन्न और धन का भंडार उतना ज्यादा भरा रहता है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि नौ दिनों में ठीक से जौ नहीं उगते हैं। इसके पीछे का कारण जौ को सही तरीके से न बोना है। इस लेख में आज हम आपको जौ को सही तरीके से उगाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

नवरात्रि में जौ उगाने का सही तरीका क्या है?

how to grow jau navratri 2024

अगर आप चाहते हैं, कि शारदीय नवरात्रि में पूजा स्थल में जौ अच्छी तरह से उगे, तो इसके लिए इसे बोने का सही तरीका पता होना जरूरी है। चलिए जानते हैं उगाने का तरीका

  • सबसे पहले मिट्टी का एक साफ बर्तन लें।
  • अब इसमें रोली और हल्दी की मदद से स्वास्तिक बनाएं और ऊं लिखें।
  • अब पात्र को आप अपने हिसाब से सजा सकती हैं।
  • किसी साफ-सुथरी जगह की मिट्टी, नदी की मिट्टी या रेत लें।
  • अब रेत में पानी की छिड़काव कर गिला कर लें।
  • अब इस गीली रेत को पात्र में डालकर एक मोटी लेयर बिछाएं।
  • अच्छे क्वालिटी के जौ लें, जिसमें कीड़े-मकोड़े ना लगे हो। अब इन जौ को रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगर आप जौ के बीज को भिगोना भूल गए हैं, तो सुबह भोर में बो दें।
  • कुछ देर बाद आप देखेंगे कि खराब बीज ऊपर आ जाएंगे। इन सब को हटाकर जौ को मिट्टी पर अच्छी तरीके से चारों तरफ फैलाकर डालें।
  • ऊपर सूखी रेत की हल्की परत फैलाकर बीज को थोड़ा सा ढक दें। ध्यान रखें कि बीज को बहुत मोटी परत से न ढकें अन्यथा बीजों को आने में दिक्कत होगी।

right way to grow jau seeds

  • रेत डालते समय ध्यान रखें कि इसे हाथ के बजाय किसी कटोरी या पात्र से बीजों के ऊपर छिड़कें।
  • अब आप चाहें तो इस मिट्टी के पात्र को किसी बर्तन से एक दो दिन के लिए ढककर रख दें। इस प्रकार आप नवरात्रि के मौके पर हरे-भरे जौ उगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि पर देवी मां की कैसी प्रतिमा घर लानी चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP