Christmas Gift Ideas for Kids: पर बच्चों को देना चाहते हैं शानदार गिफ्ट, तो जरूर पढ़ें यह आर्टिकल

Unique Christmas Gift Ideas for Kids: बच्चे गिफ्ट देखकर बेहद खुश हो जाता है। इसलिए  हर बार की तरह इस बार भी आप अपने बच्चे के लिए खुद सांता क्लॉस बनें और उनकी इच्छाएं जरूर पूरी करें।

best secret christmas gift ideas  for kids

इस समय क्रिसमस का सबसे बेसब्री से इंतजार बच्चों को है। क्योंकि इस दिन उन्हें अपनों से अच्छे-अच्छे गिफ्ट मिलते हैं। उन्हें लगता है कि सांता क्लॉसउन्हें गिफ्ट देते हैं, इसलिए उन्हें क्रिसमस का पर्व काफी पसंद होता है।

ऐसे में पेरेंट्स भी अपने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान चाहते हैं, इसिलए वह उनके लिए खास तोहफें लेकर आते हैं। लेकिन इस बार कई ऐसे पेरेंट्स है, जिन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह अपने बच्चों को क्या नया गिफ्ट करें।

हर साल की तरह इस साल भी वह बच्चों को खिलौने गिफ्ट नहीं करना चाहते हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपकी इस समस्या को दूर कर देंगे।

स्मार्ट वॉच

unique christmas gifts for kids ideas

क्रिसमस पर आप बच्चों को स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। इसे देखकर वह काफी खुश हो जाएंगे। अगर आप उन्हें वॉच गिफ्ट करना चाहते हैं, तो क्रॉसबिट्स (Ignite S5 smartwatch by Crossbeats) के स्मार्टवॉच ट्राई करें। आपको यह ऑनलाइन भी मिल जाएंगे। इसकी कीमत 2,999 से शुरू होती है।

इस स्मार्ट वॉच के फीचर्स आपके बच्चों को बेहद पसंद आएंगे। यह ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्ट वॉच आपको Amazon Sale पर अच्छे डिस्काउंट के साथ मिल जाएगा।

इसका डिस्प्ले काफी क्लासी लुक देता है और बैटरी बैकअप भी आपको 10 दिनों तक का मिलेगा। इस वॉच में आपको कई प्यारे कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, इसलिए आप अपने बच्चों के फेवरेट कलर के हिसाब से इसे खरीद सकते हैं।

बेबी डॉग गिफ्ट करें

unique christmas gifts for kids

आज के समय में बच्चे बाहर खेलने जाना पसंद नहीं करते। वह दिन भर घर में बिस्तर पर पड़े रहते हैं। आजकल के बच्चों में खेलने की क्षमता भी खत्म हो गई है। अगर आप अपने बच्चों को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं, तो आप उन्हें बेबी डॉग गिफ्ट कर सकते हैं।

इससे बच्चे दिनभर उनके साथ खेलते रहेंगे और टीवी और फोन से दूर रहेंगे। साथ ही डॉग्स आपके घर का माहौल भी खुशनुमा बना देंगे। बच्चों को यह तोहफा काफी पसंद आएगा।

इसे भी पढ़ें- Plants to Gift your Partner on Christmas: क्रिसमस पर चॉकलेट या टेडी नहीं पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

व्हील स्कूटर

useful christmas gifts for kids

क्रिसमस पर बच्चों के लिए इससे अच्छा गिफ्ट और कोई नहीं हो सकता। इसे देखकर आपके बच्चे बेहद खुश हो जाएंगे। व्हील स्कूटर के साथ आप अपने बच्चों के लिए हेलमेट भी खरीद सकते हैं, यह बच्चों को चोट लगने से बचाएगा। इसे अच्छे से सीखने में बच्चों को 1 महीने के करीब समय लगेगा, लेकिन यह आपके बच्चों को बेहद पसंद आएगा। (ऑफिस में सेलिब्रेट करना है क्रिसमस तो कलीग्स को दें ये खास तोहफे)

इसे भी पढ़ें- Gifts for Christmas: घर पर बनाएं क्रिसमस के लिए गिफ्ट, बिना खर्च बन जाएगी बात


टेंट हाउस

Best Gifts for Kids of All Ages

आप बच्चों के लिए टेंट हाउस ला सकते हैं। इसे आप अपने बच्चों के कमरे में रखें। इसे लाइट से सजाएं और इसमें उनके लिए कुछ छोटे सॉफ्ट टॉय रखें। इसे देखकर आपके बच्चे खुशी से झूम उठेंगे।

अगर कमरे में जगह नहीं है, तो आप इसे छत पर भी लगा सकते हैं। इसमें बच्चों अपने दोस्तों और अन्य भाई-बहनों के साथ मौज-मस्ती करना खूब पसंद करेंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP