क्रिसमस का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस त्योहार में हम एक दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं। इतना ही नहीं, हम अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इस खास त्योहार पर तोहफ़े भी देते हैं। इस साल अगर आप अपने ऑफ़िस में क्रिसमस मनाने वाली हैं तो हम आपको बताएंगे कि अपने ऑफिस के दोस्तों को आपको क्या देना चाहिए।
क्रिसमस के गिफ़्ट पर आप अपने दोस्त को उनका पसंदीदा परफ्यूम भी दे सकते हैं। परफ्यूम कई अलग-अलग ब्रांड के आते हैं, कम दाम से लेकर ज्यादा दाम तक के परफ्यूम आपको आसानी से मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल भी आपका दोस्त रोजाना करेगा।
अगर आप अपनी महिला मित्र को गिफ्ट देने का सोच रहे हैं तो आपको उनके लिए चॉकलेट लेकर जाना चाहिए। सभी महिलाओं को चॉकलेट काफी ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में आप चॉकलेट से बना हैम्पर अपनी महिला मित्र को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
आप अपने दोस्त को स्मार्ट वॉटर बॉटल भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। हालांकि इसे आपको केवल अपने क़रीबी दोस्त को देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह काफ़ी महंगा होता है। इसके लिए क़रीब आपको हज़ार रुपये ख़र्च करने होंगे। हालांकि यह आपके दोस्त के काफी काम आने वाला है।
इसे भी पढ़ें: क्रिसमस पर करने वाली हैं हाउस पार्टी तो ऐसे करें घर को डेकोरेट
क्रिसमस के दिन आप अपने दोस्तों को एक कार्ड तोहफे के तौर पर दे सकते हैं। इस कार्ड में आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं इसके बारे में लिख सकते हैं। यह कार्ड पढ़कर आपका दोस्त आपसे काफी ज़्यादा ख़ुश हो जाएगा। यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?
लाफिंग बुद्धा काफ़ी शुभ माना जाता है। हालांकि इसे ख़ुद से नहीं खरीदा जाता है। ऐसे में आप इसे ख़रीद कर अपने दोस्तों को दे सकते हैं। इससे अच्छा तोहफ़ा उनके लिए कुछ भी नहीं हो सकता। इसे देखकर वह और भी ज़्यादा ख़ुश हो जाएंगे। इसे रखने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।