भोलेनाथ के प्रिय महीने सावन में भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। भगवान शिव की महिमा अरपम्पार है। वह भक्तों की प्रार्थनाएं सुनते हैं और उनके मन की सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं। खासकर, सावन में भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। कहते हैं कि भगवान विष्णु के चार महीने के लिए योगनिद्रा में जाने के बाद सावन के महीने में शिव जी सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। कहा जाता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा और आराधना करने से भक्तों को शुभ फल की प्राप्ति होती है और भक्तों को मनचाहा वर मिलता है। सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व है। सावन के सोमवार पर भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए भक्त व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। भोलेनाथ बहुत सरल और भक्तों की पुकार जल्दी सुनने वाले माने गए हैं। सावन के सोमवार को आप भी भोलेनाथ की भक्ति के रंग में डूबकर अपनों को इन मैसेजेस के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
सावन सोमवार विशेज (Sawan Somwar Wishes 2025)
1. शिव की जटाओं से बरसती है अमृतधारा,
हर हर महादेव बोले जग ये सारा।
भोलेनाथ की भक्ति में आओ हम हो जाएं मगन,
शिव जी को कर दें अपना सर्वस्व अर्पण।
सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. जिनके सिर पर गंगा है, गले में है नाग
डम डम बजता है जिनका डमरू और पूरा जग करता है उनका गुणगान
जिनकी भक्ति हर लेते हैं भक्तों का हर दुख
जिनकी कृपा से मिलता है जीवन का हर सुख
भोलेनाथ को समर्पित सावन के सोमवार की हार्दिक बधाई
3. शिव सत्य है, शिव सुंदर है,
शिव आदि है, शिव अनंत है।
सावन के इस सोमवार पर,
उसकी कृपा सब पर है।
सावन के सोमवार की शुभकामनाएं
4. शिव की महिमा है अपरंपार,
भक्तों के जीवन में लाती है खुशियों बहार।
इस सावन भोलेनाथ का मिले सभी को आशीर्वाद,
सबके दुखों का अंत हो, आए सुख अपार।
5. शिव जी की लीला है न्यारी,
महादेव की भक्ति में डूबे हैं सभी नर-नारी।
शिवलिंग पर भक्त चढ़ाते हैं बेलपत्र और हल,
मिलता है सावन में सभी मुश्किलों का हल।
सावन के सोमवार की शुभकामनाएं।
6. शिव की भक्ति में खो जाओ,
जीवन को सफल बनाओ।
सावन का आया है सोमवार,
भोलेनाथ के गुण गाओ।
7. सावन में भोलेनाथ का करे जाप,
दूर होगी सारी चिंता और खत्म होंगे सारे पाप।
भोलेनाथ हैं सबके दाता,
उनकी भक्ति से जीवन संवर जाता।
सावन सोमवार कोट्स (Sawan Somwar Quotes 2025)
8. सावन का पहला सोमवार है,
शिव जी को पसंद यह खास वार है।
मनोकामाएं करते हैं भोलेनाथ सबकी पूरी,
भर देते हैं भक्तों की खाली झोली।
9. सावन के सोमवार पर भोलेनाथ की करें भक्ति,
भक्ति में ही छिपी है जीवन को पार लगाने की शक्ति।
शिव जी करते हैं भक्तों की इच्छा पूरी,
शिव भक्तों की कोई कामना नहीं रहती है अधूरी।
सावन के सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
10. शिवलिंग पर अर्पित करो बेलपत्र और जल,
महादेव करते हैं भक्तों का मंगल।
सावन का पहला सोमवार है आया
भक्तों के लिए आनंद और उल्लास है लाया।
11. शिव शंकर की जय जयकार हो,
सावन में खुशियों की बौछार हो।
हर इच्छा हो पूरी सबकी,
घर-घर में खुशियां अपार हो।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
12. भोले के नाम का करो जाप,
मिट जाएंगे सारे पाप।
सावन के सोमवार पर सच्चे दिल से करो महाकाल की भक्ति,
शिव जी देंगे आपको अपार शक्ति।
13. महादेव हैं सबके स्वामी,
भक्तों के मन की बात जान लेते हैं अंतर्यामी।
सावन सोमवार के शुभ अवसर पर,
करें सबका मंगल वो त्रिकालज्ञानी।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
14. शिव की महिमा है न्यारी
भक्तों के संग डोर बंधी है बड़ी प्यारी
सावन का सोमवार है आया
भोलेनाथ को मनाने का मौका संग लाया।
सावन सोमवार की शुभकमनाएं
15. बम बम बोले का लगाओ जयकारा,
सावन सोमवार है सबसे न्यारा।
उसकी नैय्या हो जाती है पार,
जिसे मिल जाए शिव का सहारा।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
सावन सोमवार मैसेज (Sawan Somwar Messages 2025)
16. सावन का पहला सोमवार है,
शिव भक्ति का यह त्योहार है।
भक्त सच्चे दिल से मांगते हैं जो भी,
भोलेनाथ करते उनका बेड़ा पार है।
17. शिव का करो ध्यान,
हो जाएगा तुम्हारा कल्याण।
सावन के सोमवार पर करो मन को पावन,
धन्य हो जाएगा तुम्हारा जीवन।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं।
18. सावन में होती है खुशियों की बारिश
भक्तों की पूरी होती है हर ख्वाहिश
जिनको लग जाती है शिव के नाम की धुन
दूर हो जाते हैं उनके सभी अवगुण।
सावन सोमवार की शुभकामाएं।
19. त्रिशूलधारी महादेव हैं सबके पालनहार,
लगा देते हैं भक्तों को पार।
सावन के पहले सोमवार पर,
शिव के चरणों में झुकाएं शीश,
मिलेगा भोलेनाथ का पावन आशीष।
सावन के सोमवार की शुभकामनाएं।
20. सावन के सोमवार पर,
आपके जीवन में हो सुख ही सुख।
दूर हो जाएं आपके सभी दुख
मन को मिले शांति और जीवन में आए सुख और समृद्धि
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
21. शिव की कृपा से सब मिलता है,
जीवन का हर पथ खिलता है।
सावन के सोमवार पर,
मन को शिव में ही लीन कर लो।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
22. विष पीते हैं नीलकंठ महादेव
भक्तों को वरदान देते हैं महादेव
जीवन से हर लेते हैं सारी विपदा
दूर करते हैं मन की सारी दुविधा।
23. सावन की छटा निराली है,
भोले की भक्ति बहुत प्यारी है।
सावन सोमवार का दिन है शुभ,
आपके जीवन में न हो कुछ भी अशुभ।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं।
24. शिव के चरणों में धरें ध्यान
शिव करेंगे आपका कल्याण
जीवन ही कर मुश्किल होगी दूर
भोलेनाथ की कृपा होगी भरपूर
सावन सोमवार की शुभकामनाएं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं (Sawan Somwar ki Hardik Shubhkamnaye)
25. शिव की भक्ति से मिलती है मन को शांति,
दूर होती है मन से हर शंका, हर भ्रांति।
जो भी जाता है भोलेनाथ के द्वार,
शिव करते हैं उसका उद्धार।
26. हर ओर से आती हर हर महादेव की आवाज है,
सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास है।
मन की हर मुराद होती हैं पूरी,
भोलेनाथ नहीं रखते भक्तों की कोई इच्छा अधूरी।
27. भोले के नाम का करो जाप,
मिट जाएंगे सारे पाप।
सावन के सोमवार पर सच्चे दिल से करो महाकाल की भक्ति,
शिव जी देंगे आपको अपार शक्ति।
28. देवों के देव महादेव,
करते हैं सबका कल्याण।
सावन के सोमवार पर,
करो उनका सच्चे मन से गुणगान।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं।
29. चंदन, बेलपत्र और जल चढ़ाओ,
भोलेनाथ को तुम मनाओ।
सावन के इस सोमवार पर,
अपनी जीवन नैय्या को पार लगाओ।
30. सावन में शिव की पूजा करो,
हर दुख को तुम दूर करो।
भोलेनाथ हैं भक्तों के संग,
जीवन में भर देते हैं खुशियों के रंग।
31. भोलेनाथ की बनी रहे आप पर कृपा,
घर-परिवार में आपके मंगल हो सदा।
सावन की फुहारें जीवन में लाएं समृद्धि और सुख,
भगवान शिव दूर करें आपके जीवन का हर दुख।
32. सावन आया है भोले का त्योहार,
हर सोमवार करें उनका सत्कार।
भक्ति में लीन रहे मन प्यारा,
शिव कृपा से चमके भाग्य हमारा।
33. सावन में पूरी होती है हर मनोकामना,
सच्चे दिल से करों भगवान शिव की आराधना।
भोलेनाथ सुनते हैं मन की पुकार,
उनकी कृपा से होता है भक्तों का उद्धार।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
34. सावन सोमवार की पावन बेला है आई,
भक्तों के मन में हर्ष और आनन्द है लाई।
भोलेनाथ दूर करें आपके सारे दुख,
आपके जीवन में भर दें सारे सुख।
आप सभी को सावन सोमवार की शुभकामनाएं
35. सावन के सोमवार पर शिव भक्ति में डूबा है संसार,
भक्तों के जीवन में भोलेनाथ लाते हैं सुख-समृद्धि की बहार।
भोलेनाथ दें सबको आशीष,
हर लें सब कष्ट और क्लेश।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
36. शिव की महिमा है अपरंपार,
करते हैं भक्तों का बेड़ा पार।
भोलेनाथ पूरी करें आपकी सारी कामनाएं,
आप सभी को सावन सोमवार की शुभकामनाएं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों