Sawan Quotes In Hindi:शिव की भक्ति के इस सावन के मौसम में भर भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए कई लोगों व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान भक्तों की इच्छाएं पूरी करते हैं। एक तरफ जहां लोग सावन के हर सोमवार व्रत रखते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग सावन के पूरे महीने का भी व्रत रखते हैं। इस खास पर्व का सेलिब्रेट करने का सबका अलग तरीका है। सावन के सोमवार के दिन लोग सोशल मीडिया पर भोले बाबा की शायरी वाली तस्वीरें शेयर करते हैं। कई लोद अपने खास दोस्तों और परिवार के सदस्यों को सावन की शायरी और भगवान शिव से जुड़ी शायरी भी भेजते हैं। अगर आप भी अपने किसी खास को भेजने के लिए शायरी ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है।
सावन विशेज (Sawan Wishes 2025)
1- हंसते चेहरे के पीछे दर्द का सैलाब हूं,
महादेव का भक्त हूं, दुनिया के लिए खराब हूं।
चेहरे पर जोकर, दिल में तांडव की आग है,
भोले की भक्ति में ही मेरी असली पहचान बाकी है।
2- नंगे पांव चलता हूं, कांटों से नहीं डरता,
कांवड़ है कंधे पर, शिव नाम ही बस करता।
हर हर महादेव की लगती है जब जयकार,
तो खुद काल भी कहता – 'भोले हैं सबसे महान।'
3- सावन की बूंदें लाई हैं संदेश भोले का,
हर दिल में जला है दीपक भक्ति के उजाले का
शिव की जटाओं से बरसे अमृतधारा,
हर हर महादेव बोले ये जग सारा।
4-घंटों की आवाज में गूंज उठा है भोले का नाम,
सावन हर बार शिव के चरणों में रहता है सुखधाम।
भोले की भक्ति से मिलता है सच्चा सुकून,
दिल में बसाओ उन्हें, छोड़ दो हर फितूर।
सावन कोट्स इन हिंदी (Sawan Quotes in Hindi 2025)
5- महादेव की भक्ति में जो खो गया,
समझो वो सब कुछ पा गया।
ना जाने कितने तूफानों से बचाया है मुझे,
जब भी गिरा, महादेव ने ही उठाया है मुझे।
6- बरसे बदरिया, भीगे अंग प्यारा,
हर बार सावन में भोले का लगता है प्यारा मेला
डमरू की धुन पर नाच रहा है हर भक्त
सावन आते ही भोले के नाम पर नाच रहा है पूरा जनजीवन
7-चल पड़ा हूं कांवड़ लेकर मैं शिव के दरबार,
कंधों पर कांवड़, मन में है विश्वास,
इस बार सावन में मिलेगा मुझे भोले से प्यार।
हर-हर महादेव
8-डमरू बजे गगन में, गूंजे शिव का नाम,
सावन का महीना लाया फिर से वो सुखद पवित्र काम।
शिव शंकर की कृपा बरसे हर ओर,
जय महाकाल, गूंजे हर घर-आंगन, हर भोर।
सावन मैसेज (Sawan Messages 2025)
9- काल भी जिससे कांपे,
मेरा भोलेनाथ वो त्रिलोक का स्वामी है।
तांडव जिसकी लय है,
ऐसा मेरा भोलेनाथ है।
10-ना चाहिए सोना, ना चाहिए हीरे,
सावन में बस भोले का सहारा मिले हर बार।
हर पल उनका नाम जपता हूं दिल से.
शिव भक्ति में खो जाऊं हर बार।
11-कांवड़ियों का जोश है निराला,
भोले के भक्तों का अंदाज़ है प्याला।
सड़क हो या जंगल, न रुकते कदम,
क्योंकि दिल में बसा है शिव का हरदम।
12-शिव की जटाओं में गंगा का वास,
भक्ति से मिलता है निर्मल प्रकाश।
हर दुःख हरता है भोले का नाम,
गंगा-शिव का रिश्ता है सबसे महान।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं (Sawan ki Hardik Shubhkamnaye)
13- जिसे देख के काल भी कांपे,
वो है मेरा भोले का रूप महाकाल।
महादेव सिर्फ नाम नहीं,
यह विश्वास है, साहस है, और सच्चा प्रेम है।
14- जटाओं से बहती है गंगा की धार,
भोलेनाथ का रूप है सबसे अपार।
जिसने दिल से पुकारा एक बार,
शिव ने किया उसका जीवन साकार।
15- गंगा मां का जल है शिव का प्रसाद,
पावन होती है आत्मा, मिटते हैं अपराध।
सावन में बस कर लो एक बार पुकार,
भोले करेंगे हर जीवन संवार।
16- गंगा की लहरों में है शिव की कहानी,
हर बूंद में छुपी है भक्ति पुरानी।
जो मन से लगाए हर हर का जाप,
उसका जीवन हो जाए निष्कलंक साफ़।
सावन थॉट्स (Sawan Thoughts 2025)
17- कंधे पर कांवड़, दिल में गंगा का नाम,
हर कदम बढ़ता है शिव के धाम।
गंगा जल से होता है पावन हर भाव,
भोले की भक्ति में है अद्भुत चाव।
18- ना डर है मौत का, ना खौफ जमाने का,
साथ हो जब शंकर, क्या काम है बहाने का।
19- त्रिशूल उठाए, विनाश का है स्वरूप,
फिर भी दीनदुखियों का उद्धारक रूप।
भस्म लिपटे तन पर, चंद्रमा मुकुट में सजा,
अनंत साधक का है शिव में अटूट बंधन बना।
20- हर हर महादेव! गूंजे ये गायन,
शिव का आशीष रहे सबके जीवन में सानंद।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्,
कवच बनकर चढ़े हम पर शिव आत्म-निर्मल जीवनम्।
सावन के बधाई संदेश (Sawan ke Badhai Sandesh)
21-कांवड़ उठाई है, मंज़िल है शिवधाम,
गंगा जल संग, दिल में महादेव का नाम।
सावन की राहों में श्रद्धा का उजाला,
हर हर महादेव का है यही नारा निराला।
22- बरसे जब सावन, खिल उठे विश्वास,
शिव के चरणों में मिलती हर सांस।
प्रकृति भी करती है उनका गुणगान,
सावन और शंभू — दोनों ही हैं वरदान।
23- घंटों की ध्वनि, डमरू की तान,
सज उठे मंदिर, जाग उठा प्राण।
बिल्वपत्र, गंगा जल और सच्चा प्यार,
शंभू को अर्पित हुआ हर उपहार।
24- बिल्व पत्र, दूध, और गंगाजल साथ,
श्रद्धा से करते भोले का पूजन हर बात।
हर सोमवार की सुबह है खास,
सावन में शिव ही हैं हर सांस।
सावन इंस्टाग्राम कैप्शंस (Sawan Instagram Captions)
25- ये यात्रा नहीं, भक्ति की कहानी है,
जहां शिव हैं, वहीं जीवन की रवानी है।
26- डमरू की थाप पर सृष्टि नाचे,
शिव के तांडव से समय भी काँपे।
जटा में गंगा, कंठ में विष धारे,
भोलेनाथ सबका भार उतारे।
27- डमरू की गूंज, जटा का सिंधुर,
भक्ति में डूबा हर शिव का पुर।
शिव की तंद्रा, प्रेम की मिसाल,
महादेव ही हैं मोक्ष का भाल।
28- जब डमरू बजता है शिव का हाथ,
भूल जाता है मन हर एक बात।
मिलता है ध्यान में सच्चा प्रकाश,
भोले की भक्ति है सबसे खास।
सावन इमेज (Happy Sawan Images)
29- कांवड़ उठा भोले के द्वार तक आए।
सावन की राहें फिर आसान हो जाएं,
जब शिव की कृपा हर कदम पर पाए।
30- ना ताज चाहिए, ना महल का सिंहासन,
बस चरणों में शंकर के मिल जाए निवास।
हर हर महादेव का जब नाम लिया,
मुसीबतों ने रास्ता खुद ही बदल लिया।
30- जिनके नाम से कांपता काल,
वो हैं मेरे भोले महाकाल।
शिव की जटाओं से बहती गंगा की धार,
हर बूंद में छुपा है मोक्ष का उपहार।
31- भक्ति शिव की सच्ची हो जहां,
वो स्थान बन जाता है स्वयं त्रिलोकधाम।
जिनके नाम से कांपता काल,
वो हैं मेरे भोले महाकाल।
32- डमरू की धुन में बसा है सारा संसार,
शिव बिना अधूरा हर एक विचार।
शंकर की सादगी सबसे न्यारी,
वो देवों के देव हैं, सबसे प्यारे हमारे।
33- सावन आया तो भोलें की याद लाई,
हर दिल ने हर-हर महादेव गाई।
गंगा जल संग कांवड़ लाए,
भोले के भक्त झूम-झूम नाचे जाए।
34- सावन की बूंदों में शिव का गीत है,
हर मंदिर में आज एक नई प्रीत है।
श्रद्धा से जो शिव को अपनाए,
उसके जीवन में हर बाधा हट जाए।
35- डमरू की गूंज में है ब्रह्मांड का राग,
त्रिशुल की धार में छुपा है काल का आग।
भोले के रूप में सजी ये पहचान,
करते हैं नाश, करते हैं कल्याण।
36-जब डमरू बजता है, समय थम जाता है,
शिव का त्रिशुल पापों का नाश कर जाता है।
भोले की ये लीला कौन समझ पाया,
जिसने भी शरण ली, मोक्ष वही पाया।
37-शिव सत्य है, शिव सुंदर है,
शिव आदि है, शिव अनंत है।
सावन के इस सोमवार पर,
उसकी कृपा सब पर है।
38. नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय
महेश्वरायनित्याय शुद्धाय दिगंबराय
तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं !
39. सावन का ये पावन महीना,
खुशियों का संगम लाए।
आपके जीवन में हो शिव का आशीर्वाद !
सावन की बधाई !
40. हर सोमवार बस एक ही ख्वाहिश होती है,
भोलेनाथ तेरी एक झलक से सुबह रोशन होती है।
तेरे दर पे सिर झुकता है हर बार,
तू ही है मेरे जीवन का आधार।
50. ना सोना चाहिए, ना चांदी चाहिए,
बस भोले की भक्ति से जिंदगी सजानी चाहिए।
हर सोमवार उनका नाम लेना,
मन को शिव में रमाना चाहिए।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों