sawan special jhula decoration ideas

सावन में बच्चों के लिए घर में ही लगा रहे हैं झूला? तो ऐसे करें डेकोरेट

सावन के महीने में अगर आप भी अपने घर में झूला लगा रही हैं, तो इस आर्टिकल में इसे डेकोरेट करने के टिप्स बताए गए हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-18, 21:04 IST

सावन का महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल 22 जुलाई, दिन सोमवार से श्रावण मास शुरू हो रहा है। इस महीने में एक ओर जहां हरे रंग पहनने का महत्व है, तो वहीं सावन के महीने में झूला झूलने का भी नियम है। ऐसे में, अगर आप इस साल बच्चों के लिए घर में ही झूला लगाने की सोच रही हैं, तो चलिए हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं। दरअसल, आज हम आपको सावन के झूले को सजाने के टिप्स बताने वाले हैं, जिसे फॉलो करके आप इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। साथ ही, बच्चे भी यह देख खुश हो जाएंगे।

गुब्बारे से सजाएं झूला

sawan  jhula decoration ideas

सावन के महीने में अगर आप भी अपने घर में झूला लगा रहे हैं, तो इसे सजाने में आप गुब्बारों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप बेबी पिंक और व्हाइट के कॉम्बिनेशन के साथ झूले पर गुब्बारे लगा सकते हैं। यह दिखने में काफी इंटरेस्टिंग और यूनिक लगेगा। बच्चे भी इस झूले पर बैठ कर खूब एंजॉय करेंगे। 

इसे भी पढ़ें- इस सावन ऐसे सजाएं घर और मंदिर

झूले पर रखें रंग-बिरंगे गद्दे और तकिए

how to decorate jhula for sawan

अगर आप इस सावन अपने घर में झूला लगा रहे हैं और इसे यूनिक और एलिगेंट लुक देने के लिए इस पर गद्दे और छोटे-छोटे तकिये को रख सकते हैं। अगर ये लकड़ी का झूला है, तो इसके किनारों पर आप लेस लगाकर भी सजा सकते हैं। आप चाहें तो सावन में हरे रंग की थीम के अनुसार भी झूले को डेकोरेट कर सकते हैं। इसके अलावा, झूले पर आप अपने बच्चों के लिए कुछ सॉफ्ट टॉय भी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सावन के मौके पर स्टाइल करें ये ऑर्गेंजा साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

फूलों से डेकोरेट करें झूला

jhula decoration tips in hindi

सावन के महीने में अक्सर लोग अपने-अपने घरों में झूला लगाते हैं और इसे अलग-अलग तरीके से डेकोरेट करते हैं। अगर आप भी इस साल अपने घर के झूले को सबसे अलग दिखाना चाहते हैं, तो इसे डेकोरेट करने के लिए आप लाल-पीले फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गेंदे के फूल बेहद खूबसूरत लगेंगे। आप चाहें तो इसके साथ आम के पत्ते को भी डिजाइन की तरह सजा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  सावन में पुरानी साड़ियों से घर को दें नया लुक, देखते ही पड़ोसी पूछने लगेंगे आपसे टिप्स

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।