herzindagi
offer these things to bhagwan shiv on saturday

Sawan 2023 Saturday Offerings: सावन के शनिवार पर शिवलिंग को अर्पित करें ये चीजें

सावन का हर दिन खास होता है तो प्रत्येक दिन कुछ न कुछ शिवलिंग पर चढ़ाने के कई लाभ भी मिलते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि शनिवार के दिन शिवलिंग को क्या अर्पित करना चाहिए।     
Editorial
Updated:- 2023-07-14, 16:31 IST

Sawan 2023 Raviwar Ke Din Shivling Ko Arpit Kare Ye Cheeze: सावन का प्रत्येक दिन बहुत खास होता है।

हर दिन शिवलिंग पर कुछ अर्पित करना चाहिए। इसी कड़ी में शनिवार के दिन शिवलिंग पर ये 5 तरह के फूल चढ़ाने चाहिए। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि पांच तरह के फूल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।

शनिवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये फूल (Offer These Flowers On Shivling on Saturday) 

shiv ji ko shaniwar ke din kya chadhaye

  • शिव जी को शमी, कनेर, बेला, अलसी और अगस्त्य के फूल शनिवार के दिन चढ़ाने चाहिए। 
  • शमी का फूल चढ़ाने से शिव जी की ऐसी कृपा होती है कि शनि दोष शांत हो जाता है।
  • शनि देव परेशान नहीं करते हैं और साढ़े साती एवं ढैय्या से राहत भी मिलने लगती है। 

यह भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में क्यों पहनी जाती हैं हरी चूड़ियां? जानें महत्व और लाभ

  • वहीं, बेला और अलसी का फूल साधना के लिए शिवलिंग पर चढ़ाना उत्तम माना जाता है।
  • अगर अप किसी संकल्प के साथ पूजा (पूजा-पाठ के नियम) कर रहे हैं तो बेला और अलसी के पुष्प शिव जी को चढ़ाएं।
  • वहीं, शनिवार के दिन आंकडें का फूल चढ़ाने से भगवान शिव मृत्यु के बाद व्यक्ति को मोक्ष देते हैं।
  • शनिवार के दिन अगस्त्य का फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

शनिवार के दिन शिवालय में लगाएं ये पौधे (Plant These Plants In Shiv Temple On Saturday)  

bhagwan shiv ko shaniwar ke din kya chadhaye

  • धतूरा शिव जी का सर्व प्रिय माना जाता है।
  • शनिवार के दिन शिव मंदिर में धतूरे का पौधा जरूर लगाना चाहिए। 
  • इससे दुख और दरिद्रता दूर हो जाते हैं। सुख का आगमन होता है।
  • शनिवार के दिन शिव मंदिर में हरसिंगार का पौधा लगाना चाहिये। 
  • इस पौधे को लगाने से दांपत्य जीवन सदैव के लिए खुशहाल रहता है।

यह भी पढ़ें: Sawan Somwar 2023: घर की इस दिशा में रखें बेलपत्र, होगा लाभ

  • वैवाहिक जीवन (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) का तानव दूर होता है और पति की रक्षा भी होती है।
  • इसके अलावा, चमेली का पौधा भी शिव मंदिर में लगाना शुभ होता है।
  • चेमली का पौधा शिव मंदिर में लगाने से दैवीय ऊजा महसूस होती है। 
  • शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती और श्री गणेश की कृपा मिलती है।

 

आप भी सावन माह में शनिवार के दिन यह पांच तरह के फूल शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock, pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
भगवान शिव की पूजा में कौन सा फूल वर्जित है?
भगवान शिव की पूजा में केतकी के फूलों का प्रयोग वर्जित माना गया है।
भगवान शिव का प्रिय फूल कौन सा है?
कनेर का फूल शिव जी को सबसे ज्यादा प्रिय है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।