sawan  dhatura remedies

Sawan 2023 Dhature Ke Upay: तरक्की और समृद्धि के लिए सावन खत्म होने से पहले करें धतूरे के ये उपाय

सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें कई तरह की वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। इन्हीं में से एक है धतूरा जो शिव जी का अति प्रिय माना जाता है।   
Editorial
Updated:- 2023-08-09, 23:00 IST

Sawan 2023 Mein Kare Dhature Ke Ye Upay: सावन में भगवान शिव की पूजा का बहुत महत्व है।

माना जाता है कि इस माह में शिव जी की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और सुख मिलते हैं। 

सावन में शिव जी को बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने की बात कही जाती है क्योंकि यह दोनों उनके प्रिय हैं। 

वहीं, सावन में धतूरे से अगर कुछ उपाय किए जाएं तो यह लाभकारी और प्रभावशाली सिद्ध हो सकता है। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि धतूरे के उपायों से सावन में शिव कृपा पाई जा सकते है। 

ऐसे में आइये जानते हैं धतूरे से जुड़े कुछ उपायों और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से।  

सावन 2023 रोगों से छुटकारा पाने के लिए करें धतूरे के उपाय (Sawan 2023 Dhatura For Diseases) 

dhature ke jyotish upay

  • सावन में किसी भी सोमवार के दिन धतूरा लेकर उसे हल्दी में मिलाएं। 
  • फिर उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) को अर्पित कर दें। 
  • ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। 

यह भी पढ़ें: Sawan Somwar 2023: घर की इस दिशा में रखें बेलपत्र, होगा लाभ

सावन 2023 जीवन में सफलता पाने के लिए करें धतूरे के उपाय (Sawan 2023 Dhatura For Success) 

  • शिवलिंग जलाभिषेक के बाद धतूरा भगवन शिव को अर्पित करें।  
  • ध्यान रहे कि धतूरे का डंठल जलाधरी की ओर रहना चाहिए।
  • ऐसा करने से जीवन में सफलता प्राप्त होने लगती है। 

सावन 2023 आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए करें धतूरे के उपाय (Sawan 2023 Dhatura For Money) 

dhature ke upay

  • तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें धतुरा डालें और शिव जी पर चढ़ाएं।
  • इसके बाद उष धतूरे को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी (तिजोरी में रखें ये चीजें) में रख दें। 
  • इससे आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी और धन में वृद्धि के योग बनने लगेंगे। 

यह भी पढ़ें: Sawan 2023 Shiv Putri Puja: भगवान शिव की ये बेटी सावन में बरसाती हैं कृपा, मिलती है सफलता

सावन 2023 घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए करें धतूरे के उपाय (Sawan 2023 Dhatura For Prosperity)  

  • शाम के समय भगवान शिव की पूजा करते हुए उन्हें धतूरा चढ़ाएं।
  • साथ ही, 'श्री शिवाय नमस्तुभ्यं' मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • इससे घर में शांति, सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास होगा। 

 

आप भी सावन माह समाप्त होने से पहले धतूरे के ये उपाय आजमा सकते हैं और भगवान शिव शंभू की कृपा के साथ-साथ यह लाभ पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
शिवलिंग पर धतूरा क्यों चढ़ाते हैं?
हलाहल विष की गर्मी को दूर करने के लिए देवताओं ने प्रथम बार शिव जी को धतूरा अर्पित किया था। उसके बाद से शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई।
धतूरे के पेड़ को क्या घर में लगाना चाहिए?
ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि भले ही धतूरा शिव जी का प्रिय फल है लेकिन यह कांटेदार होता है। एस एमें कांटेदार वृक्ष या पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। आप चाहें तो धतूरे का पौधा घर के बाहर थोड़ी दूरी पर लगा सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।