अरे रुकिए जरा! महंगे कपड़ों में तेल के जिद्दी दाग लगे हैं? ड्राई क्लीनर को देने की जगह घर पर ही यह आसान नुस्खा अपना लें और 1000 रुपये बचा लें

महंगे कपड़ों पर अगर खाना या तेल गिर जाए, तो उन्हें बिना ड्राई-क्लीनिंग के साफ करना मुश्किल हो जाता है, खासकर सिल्क और कॉटन जैसे नाज़ुक फैब्रिक में यह परेशानी आम है। और जब ड्राई-क्लीनिंग की बात आती है, तो कब 1000 रुपये खर्च हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता। महिलाओं के लिए तो यह खर्च और भी बढ़ जाता है क्योंकि एक आउटफिट के साथ कई हिस्से होते हैं, जैसे साड़ी के साथ ब्लाउज, या सलवार सूट के साथ कुर्ती, दुपट्टा और बॉटम वगैरह।
घर पर आम डिटर्जेंट से ऐसे कपड़ों को धोना अक्सर असरदार नहीं होता, खासकर जब दाग तेल या हल्दी जैसे हों। ऐसे में दाग हटाना और कपड़े की क्वॉलिटी को बनाए रखना वाकई चुनौती बन जाता है।
लेकिन अब आपको इस मुश्किल में परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि हम लेकर आए हैं एक आसान और असरदार घरेलू उपाय जिससे आप महंगे कपड़े भी घर पर ही ड्राई-क्लीनिंग जैसा साफ कर सकती हैं, वो भी बिना ज्यादा खर्च किए।
इस घरेलू नुस्खे से न सिर्फ दाग पूरी तरह हट जाएंगे, बल्कि कपड़े भी पहले जैसे चमकदार और साफ नज़र आएंगे।
तो चलिए जानते हैं:
- किन चीजों की जरूरत होगी
- और कौन-सी आसान विधि अपनाकर आप अपने कपड़े घर पर ही दाग रहित और तरोताज़ा बना सकती हैं।

घर में कपड़ों को कैसे करें ड्राईक्लीन
इसके लिए आपको जो सामग्री की आवश्यक्ता पड़ेगा वो सारी की सारी आपको घर पर ही मिल जाएगी। जानिए सामग्री की लिस्ट:
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच टैलकम पाउडर
- 1 शैंपू का पाउडर
- 1 हेयर कंडीशनर का पाउच
विधि
- यदि आपके कपड़े में तेल के दाग लगे हुए हैं, तो उनको तुरंत पानी में मत डालें। यदि आप पानी में डाल लेंगी तो वह दाग नजर ही नहीं आएंगे। इसलिए पानी में उस कपड़े को डालने से पहले उस पर अच्छी तरह से टैलकम पाउडर लगा लें।
- टैलकम पाउडर लगाने से ही 50 प्रतिशत आपका काम हो जाएंगा। दरअसल, पाउडर तेल को सोखता है। अगर आपके घर में कोई एक्सपायरी टैलकम पाउडर भी पड़ा हुआ है, तो उसका भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं।
- पाउडर को अच्छी तरह से कपड़े पर फैला लेने के बाद आप बाल्टि में गुनगुना पानी भर लें। पानी बहुत अधिक गरम नहीं होना चाहिए।
- अब इस पानी में एक पाउडर बालों में लगाने वाला शैंपू और 1 पाउडर हेयर कंडीशनर डाल लें। यह दोनों ही जब आपके बालों को नुकसान नहीं पुंचाते हैं, तो कपड़े को भी नहीं पहुंचाएंगे।
- इस बात का भी ध्यान रखें कि लाइट कलर वाले कपड़ों के साथ डार्क कलर वाले कपड़ों को कभी न डालें क्योंकि उनका कलर एक दूसरे पर चढ़ सकता है।
- अब आप हल्के हाथों से कपड़ों को रगड़ें। इससे सारे दाग साफ हो जाएंगे और कपड़ों की चमक भी बरकरार रहेगी। अब आप कपड़े को धूप में सुखा लें। सूखने के बाद दाग पूरी तरह से गायब हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- हैवी चादर धोने में आती है परेशानी? अब बिना झंझट इन तरीकों से तुरंत कर सकती हैं क्लीन
इन टिप्स का भी ध्यान रखें
- कपड़ों पर जब भी टैलकम पाउडर लगाएं, तब टिशु पेपर से उसे रगड़कर साफ करें।
- कभी भी कपड़ों को ब्रश से न रगड़ें। इससे कपड़े के धागे कमजोर पड़ते हैं और उनके फटने की संभावना बढ़ जाती हूं ।
- अगर आपके कपड़े पर तेल गिर जाए तो उसे तुरंत पानी में डालने की जगह पहले उस पर पाउडर लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें- Dry Cleaning के बचेंगे पैसे, अगर इन आसान हैक्स से धुलेंगी ऊनी कपड़े
अब की बार हमारी बताई हुई इन टिप्स को ध्यान में रखें और घर में ही अपने महंगे आउटफिट को ड्राईक्लीन करें। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- 1. क्या महंगे कपड़ों से तेल के दाग घर पर हटाए जा सकते हैं?
- हां, टैलकम पाउडर, शैम्पू और हेयर कंडीशनर जैसे घरेलू सामान से आप महंगे कपड़ों से तेल के दाग आसानी से हटा सकते हैं।
- 2. टैलकम पाउडर कैसे मदद करता है?
- टैलकम पाउडर तेल को सोख लेता है, जिससे दाग हल्का हो जाता है और बाद की सफाई आसान हो जाती है।
- 3.क्या शैम्पू और कंडीशनर से कपड़े खराब नहीं होंगे?
- नहीं, हेयर शैम्पू और कंडीशनर बालों की तरह कपड़ों को भी नर्म रखते हैं और सुरक्षित होते हैं, खासकर सिल्क और कॉटन जैसे फैब्रिक के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।