स्कूल बंक करके भी घर पर रहा करती थीं सान्या मल्होत्रा, बनना चाहती थीं फोटोग्राफर

फ़िल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाली सान्या मल्होत्रा आज बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। और एक आम लड़की की तरह सान्या ने भी अपने करियर के लिए स्ट्रगल किया और इस दौरान उनका पूरा साथ दिया उनके पेरेंट्स ने। हाल ही में हमसे ख़ास बातचीत में सान्या ने बताया कि कैसे उनके पेरेंट्स ने उन्हें सपोर्ट किया। सान्या ने यह भी बताया कि वो कैसी स्टूडेंट रही हैं और करियर की शुरूआती दिनों में वो एक्टर नहीं कुछ और ही बनना चाहती थीं। आइए जानते हैं सान्या ने और क्या क्या कहा-
इसे जरूर पढ़ें: वेडिंग सीजन में सिल्क साड़ी पहनकर रॉयल ट्रेडिशनल लुक में लगाएं ठुमके
आज मैं पहले डांसर हूं और फिर एक्टर पर पहले बनना चाहती थीं
सान्या ने कहा कि मैं पढ़ाई में बहुत अच्छी नहीं थी मगर बहुत बुरी भी नहीं थी लेकिन, हां पढ़ाई में मुझे कम ही इन्ट्रेस्ट था। आज मैं डांसर हूं और एक्टर हूं लेकिन, एक टाइम था जब मैं फोटोग्राफर बनना चाहती थीं। जब मैं 12th क्लास में थी तो मैंने मेरे पापा से DSLR मांगा था। मुझे याद है कि उस समय लोग अपने टैलेंट को प्रेजेंट करने के लिए फेसबुक पेज बनाते थे और मैं भी चाहती थी कि मेरी फोटोग्राफी को सबके सामने लाऊं। लेकिन फिर एक्टिंग का कीड़ा लग गया और मैं ये सब भूल गई। मैं हमेशा से कोई आर्टिस्टिक करियर चाहती थी और बहुत खुश हूं कि मैंने जो चाहा वही हो रहा है।
डांस क्लास कभी मिस नहीं करती थी
सान्या ने बताया कि मैं 11th और 12th क्लास में थी तो स्कूल जाना कम ही पसंद करती थी मगर स्कूल बंक करके मैं और बच्चों की तरह यहां-वहां नहीं घूमती थी बल्कि, घर पर ही रहती थी। मैं बहुत आलसी थी इसलिए भी कई बार स्कूल नहीं जाती थी लेकिन, डांस क्लास को मैं कभी मिस नहीं करती थी। डांस और स्कूल में होने वाली एक्स्ट्रा क्युरिक्युलर एक्टिविटीज़ में मेरा बड़ा मन लगता था। इन सब के बावजूद भी मेरे पेरेंट्स मुझपर चिल्लाते नहीं थे वो जानते थे कि मैं कुछ गलत नहीं करुंगी।
इसे जरूर पढ़ें: ये 7 एक्ट्रेसेस एक्टिंग में ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी कमा रहीं हैं नाम और शोहरत
मुझे अब भी लगता है कि मैं कोई सपना देख रही हूं
सान्या ने आगे कहा कि मेरी मां को हमेशा लगता था कि मुझे पहले ग्रेजुएशन पूरा करना चाहिए और पापा ने मुझे क्रिएटिव बनने के लिए सपोर्ट किया। उन्होंने मुझे अपने फैसले खुद लेने की छूट दी और आज मैं जो भी कोई फिल्म करती हूं, उसे चुनने का फैसला सिर्फ मेरा होता है। अपने पेरेंट्स को मैं बस इन्फॉर्म करती हूं कि मैं यह फिल्म कर रही हूं और इसके लिए मुझे इतना ट्रेवल करना पड़ेगा। मैं अपने काम से बहुत खुश हूं, मैं सेट्स पर जाती हूं, कैमरे के आगे एक्टिंग करती हूं, इंटरव्यू देती हूं, यह सब मेरे लिए आज भी सपना है।
Photo courtesy- instagram.com(@sanyamalhotra)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।