How to get rid of flies: गर्मी और बारिश के मौसम में अक्सर मक्खियों का तांडव देखने को मिलता है। यह न केवल हमें परेशान करती हैं, बल्कि घर में घुसकर हमारे खाने-पीने की चीजों को भी दूषित करके जाती हैं। इससे कई प्रकार की बीमारियां होने का भी खतरा रहता है। मक्खियों के डर की वजह से आप कोई भी चीज किचन में खुली नहीं छोड़ सकते हैं। अन्यथा यह उसपर बैठकर अपने बैक्टीरिया वहां छोड़ जाती हैं। बाजारों में भी अपने खुले में बिकने वाली खाने-पीने की चीजों पर मक्खियां मंडराते जरूर देखी होंगी। ऐसे में उस चीज को खाने का भी मन नहीं करता है। इसके चलते हम अक्सर तरह-तरह के उपाय खोजते रहते हैं, लेकिन उसके बावजूद सारे उपाय कभी-कभी बेअसर हो जाते हैं।
यदि आपके घर में भी गर्मियों में मक्खियों ने डेरा डाल लिया है और आप सारे उपाय करके परेशान हो चुकी हैं, तो आज हम आपके एक असरकारी उपाय बताने जा रहे हैं। यह वायरल हैक करने के लिए आपको न ही मेहनत करनी पड़ेगी और न पैसे खर्च करने की जरूरत होगी। इस सरल ट्रिक के जरिए आप अपने घर को मक्खियों से प्रोटेक्ट कर पाएंगी। इस उपाय को करते ही मक्खियां तुरंत बाहर का रास्ता खोजने लगेंगी। आइए जल्दी से जान लेते हैं यह हैक।
ये भी पढ़ें: Kitchen Cleaning Tips: किचन में दिखने लगी हैं छोटी-छोटी मक्खियां? इन तरीकों से करें सफाया
हर किसी के घर में रोज सुबह पूरे घर में पोंछा जरूर लगता होगा। ऐसे में आप पोछे के पानी वाली बाल्टी में सेंधा नमक और सफेद सिरका डाल दें। ऐसा करने से मक्खियां आपके घर के अंदर आएंगी ही नहीं।
यह विडियो भी देखें
आप चाहे तो सेंधा नमक व्हाइट विनेगर को एक स्प्रे बोतल में भरें। इसको आप अपने किचन कीस्लैब, टेबल और जहां ज्यादा मक्खियां आती हों वहां छिड़क दें। ऐसा करने से मक्खियां भटकेंगी नहीं।
ये भी पढ़ें: प्रसाद वाली जगह पर आ रही हैं चींटी और मक्खियां, पानी और आटे से जुड़ा यह देसी जुगाड़ आएगा काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।