प्रसाद वाली जगह पर आ रही हैं चींटी और मक्खियां, पानी और आटे से जुड़ा यह देसी जुगाड़ आएगा काम

नवरात्रि के दौरान हम सभी माता रानी के लिए प्रसाद तैयार कर उन्हें भोग लगाया जाता है। लेकिन कई बार लाख सफाई के बाद भी प्रसाद वाली जगह पर चीटियां और मक्खियां आ जाती हैं, जिसे दूर करना मुश्किल हो जाता है।
Updated:- 2024-10-08, 12:48 IST
image

Shardiya navratri: नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो चुका है। इस दौरान माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर उन्हें फूलों की माला और प्रसाद का भोग लगाया जाता है। भोग लगाने के लिए प्रसाद को साफ-सफाई के साथ बनाया जाता है। लेकिन इसके बावजूद प्रसाद के आस-पास मक्खी और चीटियां इकट्ठा हो जाती है, जिसकी वजह से दोबारा से प्रसाद तैयार करना पड़ जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों को दोबारा से मेहनत करनी पड़ जाती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो यहां आज हम आपको कुछ ऐसे देसी जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप चींटी और मक्खियों को दूर रख सकती हैं।

आटा की मदद से चींटियों को कैसे दूर रखें?

What keeps ants away from food

इसे भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2024: पूजा करने के बाद बिखर जाता है मंदिर का सामान, तो ऐसे करें मिनटों में ऑर्गेनाइज

प्रसाद एरिया से मक्खी और चीटियों को दूर रखने के लिए आप गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल आटे की लाइन बनाना होगा। चलिए जानते हैं कैसे कर सकते हैं गेहूं आटे से कैसे रख सकते हैं मक्खी और चीटियों को दूर।

  • प्रसाद को बनाने के लिए साफ जगह का इस्तेमाल करें।
  • ध्यान रखें कि वहां पर पहले से किसी प्रकार की गंदगी या कीड़े-मकोड़े न हो।
  • इसके बाद प्रसाद बनाकर बर्तन से निकालकर दूसरे बर्तन में निकाल कर रखें दें।
  • अब आप जितने एरिया में चाहती हैं कि चींटियां इंटर करें वहां पर आप आटे को बर्तन के किनारे पर घुमाते हुए एक गोला बनाएं।
  • साथ ही प्रसाद को थाली से ढकने के बाद उसके ऊपर एक कपड़ा जरूर डालें।

पानी से दूर रखें प्रसाद के पास आने वाली मक्खियां?

Navratri hacks

अगर आप प्रसाद बनाने के दौरान वहां पर भिनभिनाने वाली मक्खियों को लेकर परेशान हैं, तो आप पानी का यह आसान हैक अपना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल पन्नी पाउच और पानी की जरूरत होगी।

  • आप जिस स्थान पर प्रसाद बना रही हैं, वहां पर उस जगह को देखें जहां पर सूरज की रोशनी आ रही हो।
  • अब प्रसाद वाली जगह को क्लीन कर प्रसाद बनाने से पहले एक पाउच में पानी भरकर उसमें गांठ लगाएं।
  • इसके बाद इस दरवाजे और खिड़की के किनारे पर धागे की मदद से टांग दें।
  • बता दें रिफ्लेक्शन की वजह से मक्खियां प्रसाद वाली जगह पर नहीं आएंगी।

इसे भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में माता रानी को चढ़ाए गए फूलों को न समझें बेकार, घर से लेकर बगीचे में इस प्रकार से करें दोबारा इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।