
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। तैमूर जब से पैदा हुए हैं, तभी से लाइमलाइट में बने हुए हैं। तैमूर देखने में इतने क्यूट लगते हैं कि सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरें आते ही वायरल होने लगती हैं। तैमूर को गुड लुक मिले हैं अपने पापा सैफ अली खान और करीना कपूर से। दिलचस्प बात यह है कि तैमूर हुबहू वैसे ही नजर आते हैं जैसे कि उनके पापा अपने बचपन में नजर आते थे। सैफ की एक बचपन की तस्वीर इस समय वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने बेटे तैमूर से हूबहू मिलते-जुलते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
एक फैन पेज पर तैमूर और सैफ की बचपन की तस्वीरें शेयर की गईं, जिसके साथ कैप्शन दिया गया, 'सैफ या तैमूर? - जैसे पिता वैसा बेटा। करीना कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और उन्होंने भी तैमूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
इसे जरूर पढ़ें: 'बेबी केजरीवाल' सोशल मीडिया में हुए वायरल, तैमूर से हो रही है तुलना
View this post on Instagram
The only one I will ever allow to steal my frame... 🎈🎈🎈❤️❤️❤️
उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'अपने फ्रेम में मैं सिर्फ इन्हीं को जगह देती हूं।' इस तस्वीर में तैमूर करीना की गोद में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर करीना को अपने कई दोस्तों से रेसपॉन्स मिला। उनके सभी दोस्तों ने दिल वाली इमोजी शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया, वहीं रितिक रोशन ने कमेंट किया, 'बहुत प्यारा'
इसे जरूर पढ़ें: करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर इन तस्वीरों में दिख रहे हैं बेहद क्यूट
तैमूर खेलकूद और शरारतों में लगे रहते हैं। जब भी मम्मी करीना कपूर औैर पापा सैफ अली खान को फुर्सत मिलती है, तो वे अक्सर उनके साथ खेलते नजर आते हैं। यही नहीं तैमूर अपने मम्मी-पापा के साथ अक्सर हॉलीडे वेकेशन पर जाते हैं और नई-नई जगहें एक्सप्लोर करते हैं।
जब सैफ अली खान की फिल्म 'बाजार' रिलीज हुई थी, उस दौरान भी सैफ की यही बचपन की ब्लैक एंड वाइट तस्वीर वायरल हुई थी। एक और दिलचस्प बात यह है कि सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान की बचपन की तस्वीरें भी पापा सैफ से काफी मिलती-जुलती हैं। जहां तैमूर को गुड लुक अपने पापा सैफ अली खान और मां करीना कपूर से मिले हैं, वही सैफ अली खान को अपने अब्बा मंसूर अली खान पटौदी और मां शर्मिला टैगोर से खूबसूरत फीचर्स मिले। जाहिर है तैमूर को विरासत में खूबसूरती मिली है।
Image Courtesy: Instagram(@kareenakapoorkhan, therealkareenakapoor)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।