Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:20 AM IST

'बेबी केजरीवाल' सोशल मीडिया में हुए वायरल, तैमूर से हो रही है तुलना

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद 'बेबी केजरीवाल' हो रहे हैं वायरल। अयान नाम के इस क्यूट बच्चे की तुलना सैफ अली खान के बेटे तैमूर से हो रही है
Updated:- 2020-02-12, 14:32 IST
image

दिल्ली में इस बार के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त कामयाबी मिली है। 70 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल कर साफ कर दिया कि दिल्ली की जनता ने उसमें किस तरह से भरोसा जताया है। आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न पूरी दिल्ली में मनाया जा रहा है। इस जीत का श्रेय पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की नीतियों को दिया जा रहा है। इसी बीच 'बेबी केजरीवाल' अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। इस नन्हे बच्चे को दिल्ली के आईटीओ स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर में देखा गया और पार्टी की तरफ से उन्हें 'मफलर मैन' कहा जा रहा है। इस बच्चे की तस्वीर पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई। इस बच्चे ने आम आदमी पार्टी की टोपी पहन रखी है और अरविंद केजरीवाल का ट्रेडमार्क चश्मा, एक मरून स्वेटर और मफलर पहने हुए हैं। साथ ही उसने एक नकली मूंछ भी लगाई हुई है।

baby kejriwal mufflerman viral social media sensation

रिपोर्ट्स के अनुसार यह बच्चा आप पार्टी के समर्थक राहुल तोमर और मीनाक्षी का है और इसका नाम अयान है। आप पार्टी के इस बच्चे की तस्वीर पोस्ट करने के बाद अचानक सोशल मीडिया पर 'बेबी केजरीवाल' ट्रेंड करने लगा। इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'एक दिन यह दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'कितना क्यूट'।

इसे जरूर पढ़ें: तैमूर की इस क्यूट सी बात से टूट जाता है मां करीना कपूर का दिल

 

इसे जरूर पढ़ें: नन्हे तैमूर अपने पापा सैफ अली खान और मां करीना कपूर से दूर इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल में लेंगे दाखिला 

अयान की बहन भी बन चुकी हैं बेबी केजरीवाल

सूत्रों के अनुसार अयान की बहन भी 2015 में 'बेबी केजरीवाल' के तौर पर नजर आ चुकी हैं। अयान की बहन परी, फिलहाल नौ साल की है। साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें अरविंद केजरीवाल का मफलर और चश्मे वाला ट्रेडमार्क लुक दिया गया था। इसी लुक में वह अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थीं। 2011 में से ही अयान के पिता राहुल तोमर ने केजरीवाल का सपोर्ट किया है। 

बेबी केजरीवाल की तस्वीरों के साथ केजरीवाल को मिल रही है बधाई

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लगातार तीसरी जीत है। इस बड़ी कामयाबी पर बहुत से यूजर्स ने बेबी केजरीवाल की फोटो शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। 'बेबी केजरीवाल' की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और इस बच्चे की क्यूटनेस लोगों को लुभा रही है। वहीं बहुत से लोग इस बच्चे की तुलना सोशल मीडिया सेंसेशन तैमूर से भी कर रहे हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर हैं। तैमूर जहां भी जाते हैं, वहां मीडिया का हुजूम पहुंच जाता है। तैमूर की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया में आते ही वायरल होने लगती हैं। 

सेलेब्रिटीज से ज्यादा पॉपुलर हैं तैमूर 

तैमूर की मासूम शरारतें और उनकी अटखेलियां उनके मम्मी-पापा को ही नहीं, बल्कि उनके फैन्स को भी एक्साइटिंग लगती हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज से भी ज्यादा है। तैमूर के कई फैन पेज भी बने हुए हैं, जिन पर तैमूर की क्यूट तस्वीरें देखने को मिलती हैं। मम्मी करीना कपूर और पापा सैफ अली खान के साथ वह अक्सर वैकेशन पर जाते नजर आते हैं। वहीं सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया के साथ भी वह खूब मस्ती करते नजर आते हैं। 

Image Courtesy: Pallav Paliwal, Instagram(@taimurakpataudi)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।