करीना कपूर और सैफ अली खान की आंखों का तारा हैं तैमूर। करीना कपूर और सैफ अली खान यूं तो अपने प्रोफेशनल काम में काफी ज्यादा मसरूफ रहते हैं, लेकिन तैमूर को दोनों क्वालिटी टाइम देना पसंद करते हैं। तैमूर की शरारतें, उनकी मासूमियत और उनका निश्छल प्यार सैफ और करीना कपूर दोनों को बहुत प्यारे लगते हैं। तैमूर के दीवाने सिर्फ उनके मम्मी-पापा ही नहीं बल्कि बहुत सारे लोग हैं। तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। उनकी खिलखिलाहट, उनकी उछलकूद, पापा और मम्मी के साथ खेलकूद, सबकुछ उनके फैन्स को बहुत पसंद आता है। यही वजह है कि तैमूर की एक झलक पाने के लिए मीडिया उनके पीछे लगा रहता है।
The Love Laugh Live Show के नए एपीसोड में करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर के बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जो आपके दिल को छू लेंगे।
View this post on Instagram
तैमूर अब तीन साल के हो गए हैं और जब से वह पैदा हुए हैं, तब से उनके लिए क्रेज बरकरार है। उनके नाम से लेकर उनसे जुड़ी हर चीज के लिए फैन्स में हमेशा क्रेज बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: तैमूर ने 'स्पोर्ट्स डे' पर जीता गोल्ड मेडल, करीना खुशी से झूम उठीं
पहले तैमूर की एक्टिविटीज हर किसी को अपील करती थीं, लेकिन जब से उन्होंने बोलना शुरू किया है, एक्साइटमेंट का लेवल और ज्यादा बढ़ गया है। तैमूर अब अपनी मम्मी से तरह-तरह के सवाल पूछा करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें : करीना कपूर के लिए सैफ ने कहा, जब वो मुझे खूबसूरत कहती है, मुझे खुशी होती है
यह विडियो भी देखें
करीना कपूर अपने प्रोफेशनल वर्क के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर निकलती हैं। जाहिर है मां के नहीं होने पर तैमूर अपने पापा, नैनी या घर के बाकी सदस्यों के साथ वक्त बिताते हैं। लेकिन तैमूर अपनी मां को तब भी मिस करते हैं। मां के साथ तैमूर की बॉन्डिंग सबसे स्पेशल है।
View this post on Instagram
करीना कपूर बताती हैं, 'जब मैं काम पर निकलती हूं तो तैमूर मुझसे ऐसी बात कह देता है कि मेरा बाहर निकलने का मन नहीं करता। तैमूर बोलता है अम्मा तुम मत जाओ और ये सुनकर मेरा दिल टूट जाता है। कई बार मुझे बेटे को बिना बाय बोले भी निकलना पड़ता है।'
View this post on Instagram
तैमूर बाकी बच्चों की तरह अपने मम्मी-पापा को नहीं बुलाता, बल्कि उन्हें अम्मा और अब्बा कहता है। दरअसल वजह ये है कि सैफ अपने पापा यानी मंसूर अली खान पटौदी को अब्बा कहकर बुलाते थे और मां शर्मीला को अम्मा।
घर में यही शब्द सुनते हुए तैमूर भी अपने मम्मी पापा के लिए इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करने लगे हैं। वैसे करीना को इस बात पर कोई ऐतराज नहीं है कि तैमूर उन्हें अम्मा कहते हैं। करीना कहती हैं कि तैमूर उन्हें जो चाहें बुला सकते हैं। स्वाभाविक सी बात है कि बच्चा मां को जिस भी नाम से बुलाए, उसमें प्यार ही झलकेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।