सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं। तैमूर जबसे पैदा हुए हैं, तभी से वह सुर्खियों में हैं। अपनी क्यूटनेस की वजह से तैमूर बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं। जब भी वह अपने मम्मी-पापा के साथ घर से बाहर जाते हैं तो अक्सर अपनी नटखट अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उनकी एक तस्वीर पाने के लिए मीडिया का तांता लगा रहता है। यही वजह है कि उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया में आते ही वायरल होने लगती हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी कई बॉलीवुड सेलेब्स से भी ज्यादा है। तैमूर कभी अपने पापा के कंधों पर बैठे नजर आते हैं, तो कभी अपनी मां करीना कपूर की बाहों में झूलते हुए दिखते हैं। पापा सैफ अली खान और मां करीना कपूर दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हैं। जाहिर है, मीडिया हर तरह उन्हें फॉलो करता है, लेकिन कैमरा देखकर तैमूर घबराते नहीं हैं, बल्कि पोज देते हैं और कई तरह के क्यूट फेस बनाते नजर आते हैं। यह चीज जाहिर करती है कि वह कितने चंचल हैं। तैमूर को उनके पापा सैफ अली खान प्यार से टिम कहते हैं। आइए देखते हैं उनकी क्यूट तस्वीरें-
तैमूर इस तस्वीर में अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ स्टाइलिश अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट फुल स्लीव्स टी-शर्ट के साथ जींस और बूट्स पहन रखते हैं। तैमूर की इस ड्रेस पर आई लव मॉम लिखा है और यह उनकी क्यूटनेस को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: 'बेबी केजरीवाल' सोशल मीडिया में हुए वायरल, तैमूर से हो रही है तुलना
भाई-बहन साथ हों तो अक्सर शरारत और खेलकूद में वक्त गुजर जाता है। यहां तैमूर अपनी कजन और सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू के साथ नजर आ रहे हैं। तैमूर मजे से सॉफ्टी खा रहे हैं और अपनी बहन को भी खिला रहे हैं। इस तस्वीर में इनाया और तैमूर दोनों के मुंह पर सॉफ्टी लगी हुई है। इनाया के हावभाव देखकर साफ लग रहा है कि वह सॉफ्टी का एक बार फिर से स्वाद लेना चाहती हैं और इसीलिए वह अपनी जीभ बाहर निकालकर आइसक्रीम मिलने का वेट कर रही हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें: तैमूर की इस क्यूट सी बात से टूट जाता है मां करीना कपूर का दिल
पेपा पिग अपनी मासूमियत की वजह से बच्चों के बीच हिट है। पेपा पिग के शोज बच्चे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और तैमूर भी उनके फैन हैं। शायद इसीलिए अपने पास पेपा पिग को देखकर वह मजे से उसके साथ तस्वीर खिंचा रहे हैं।
View this post on Instagram
बच्चे जब अपने मम्मी-पापा के साथ होते हैं तो वे पूरी तरह से निश्चिंत रहते हैं और जमकर मस्ती भी करते हैं। यहां तैमूर अपने पापा सैफ अली खान की गोद में हैं और मम्मी करीना कपूर भी उनके साथ ही खड़ी हैं। यहां तैमूर अपनी मम्मी-पापा की तरह बिल्कुल स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
तैमूर अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ देश और दुनिया की अलग-अलग जगहों की सैर पर जाते हैं। नई जगहों पर जाते हुए तैमूर नए एक्सपीरियंस भी लेते हैं। नन्हे तैमूर यहां अपनी मम्मी करीना कपूर और पापा सैफ अली खान की तरह हॉर्स राइडिंग का मजा ले रहे हैं। इस तस्वीर में वह अपने मम्मी-पापा की तरह कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं।
Image Courtesy: Instagram(@taimurakpataudi)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।