Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

रुबीना दिलैक और वैष्णवी ने पापा के साथ अपने बचपन की यादों को किया शेयर

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पापा उनकी चम्पी मालिश करते थे तो वैष्णवी के पापा उन्हें ढेर सारे तोहफे देते थे। ऐसी ही कुछ और बचपन की यादों को रुबीना और वैष्णवी ने हमारे साथ शेयर किया 
Updated:- 2018-06-18, 13:53 IST
rubina vaishnavi main

 वैसे तो पिता को किसी ख़ास दिन की ज़रुरत नहीं है मगर, फिर भी साल में एक दिन उन्हें एक्स्ट्रा स्पेशल फील करवाना ग़लत नहीं है, क्यूंकि ये वो इंसान है जो अपने लिए कभी नहीं जीता, सब कुछ अपने बच्चों के लिए करता है और बदले में कभी कुछ नहीं मांगता! हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को पूरी दुनिया Father’s Day मनाती है। और इस साल 2018 में यह दिन 17 जून को आया। आइये जानते हैं टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसिस रुबीना दिलैक और वैष्णवी धनराज से कि वो इस ख़ास दिन के बारे में क्या कहती हैं और इस साल उन्होंने फादर्स डे पर क्या किया

याद है डैडी की वीकेंड ‘हेड चम्पी’ – रुबीना

rubina dilaik family

शो ‘शक्ति...अस्तित्व के अहसास की’ में सौम्या का रोल प्ले कर रही रुबीना दिलैक का कहना है कि, “इस साल मैंने खास तौर पर फादर्स डे के लिए कोई प्लांन नहीं बनाया, क्यों कि मेरे डैडी मेरी शादी की तैयारी में वाकई बिजी हैं... मुझे याद है जब मेरी बहन और मैं छोटे बच्चे थे तब वो हमें हर वीकेंड ‘हेड चम्पी’ दिया करते थे, जिसके बाद हम धूप में बैठते थे और फिर नहाया करते थे। उन्होंने वाकई हमारी अच्छी परवरिश की है जिसके लिए हम उनका शुक्रिया कभी अदा नहीं कर पाएंगे। मेरे पिताजी ने ही मुझे आदर की अहमियत सिखाई है, वो हमेशा बोलते थे कि सामाजिक हेसियत, मज़हब और सूरत देखकर नहीं, बल्कि तुम्हें सबका आदर करना चाहिये। उनकी यह बात मैं कभी नहीं भूलती।

Read more: राशि बावा और प्रियंवदा से जानिए पापा के साथ कैसी है उनकी बोन्डिंग

पिताजी के लिए कर रही हूँ गिफ्ट प्लान – वैष्णवी

vaishnavi dhanraj family

कलर्स चैनल के टॉप पर चल रहे शो ‘बेपनाह’ में माही की भूमिका निभा रहीं वैष्णवी धनराज कहती हैं, “मेरे पिताजी मेरे हीरो हैं। हम एक शहर में नहीं रहते हैं लेकिन मैं अपने पापा के बहुत करीब हूं और उनके लिए अच्छा से गिफ्ट भी प्लान करती रहती हूं। जब मैं छोटी थी तब वो मेरे लिए ढेर सारे गिफ्ट्स लाए थे और मुझे लगता है कि अब मेरी बारी है। अपने बपचन में मैं अकसर ढोंग करती थी कि मैं सो रही हूं इसलिए मेरे पिताजी अपनी गोद में मुझे बेड पर ले जाते थे। यह मेरी सबसे मीठी और प्यारी याद है, जो हमेशा मेरे साथ रहेगी। आज मैं जहां भी हूं, सिर्फ अपने पिताजी की वजह से हूं क्योंकि उन्होंने हर हालात में ताकतवर बने रहने की सलाह दी है। वो छोटे से छोटे काम को जल्दी से जल्दी पूरा करते थे और कभी टाल-मटोल नहीं करते थे, मुझे लगता है ये गुण मुझमें भी है।” 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।