बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी जल्द ही शुरू होने वाला है। फैंस इस शो का लंबे समय से इंतजार कर रहे थें। सीजन 12 में टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेसेस और हैंडसम एक्टर्स नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए सीजन में रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, सृति झा, शिवांगी जोशी और मुनव्वर फारूकी जैसे फेमस सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं। बता दें कि शो की शूटिंग केप टाउन में होगी। हाल ही में शो का लॉन्च इवेंट आयोजन किया गया था। इस इवेंट में सभी स्टार्स ने शिरकत की। आइए जानते हैं खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे।
रुबीना दिलैक
View this post on Instagram
एक्ट्रेस रुबीना दिलैक रोहित शेट्टी के स्टंट शो में नजर आएंगी। इससे पहले वह बिग बॉस 14 की विनर रह चुकी हैं। रुबीना दिलैक टीवी जगत की टॉप एक्ट्रेस हैं वह छोटी बहू और शक्ति अस्तित्व के एहसास की जैसे हिट सीरियल में काम कर चुकी हैं।
प्रतीक सहजपाल
प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के बाद खतरों के खिलाड़ी 12 में एक्शन करते नजर आएंगे।
मुनव्वर फारूकी
View this post on Instagram
पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनने को तैयार हैं। हाल ही में वह कंगना रनौत के शो लॉक अप में नजर आए और इस शो के विनर भी रहे हैं। कॉमेडी के बाद अब वह टीवी पर स्टंट करते नजर आएंगे।
शिवांगी जोशी
टीवी जगत की क्यूट शिवांगी जोशी रोहित शेट्टी की भयानक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। शिवांगी के फैंस उनके एक्शन स्टंट को देखने के लिए काफी बेताब हैं। टीवी इंडस्ट्री में शिवांगी की एक क्यूट इमेज है एक्शन बेस्ड शो में आने के बाद क्या उनकी इमेज में बदलाव आ सकता है। यह तो शो के ऑन एयर होने पर ही पता चलेगा।
अनेरी वजानी
View this post on Instagram
अनेरी वजानी टीवी का जाना माना चेहरा है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में 'काली एक पुनर्वतार' से की थी। बता दें कि इन दिनों वह फेमस शो 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस ने खतरों के खिलाड़ी शो के लिए अनुपमा शो को छोड़ दिया है।
जन्नत जुबैर
सोशल मीडिया सेंसेशन जन्नत जुबैर भी केप टाउन में खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आएंगी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में की थी। इसके अलावा वह रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में भी नजर आ चुकी हैं।
एरिका पैकर्ड
View this post on Instagram
जानी मानी मॉडल और एक्ट्रेस एरिका पैकर्ड भी खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आएंगी। वह पॉपुलर एक्टर गैविन पैकर्ड की बेटी हैं।
इसे जरूर पढ़ेंः नागिन 6 फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का ऐसा रहा करियर, जानें
चेतना पांडे
एमटीवी फनाह फेम चेतना पांडे रोहित शेट्टी के शो में एंट्री करते हुए नजर आएंगी। चेतना पांडे कई सॉन्ग वीडियो और सीरियल में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनको पहचान 'दिलवाले' में जेनी के किरदार से मिली है।
सृति झा
View this post on Instagram
रोहित शेट्टी के फेमस शो में कुमकुम भाग्य फेम सृति झा नजर आएंगी। शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला है।
इसे जरूर पढ़ेंः खतरों के खिलाड़ी-12 में हिस्सा लेने वाले सेलिब्रिटीज की लास्ट सैलरी के बारे में कितना जानते हैं आप
कनिका मान
खतरों के खिलाड़ी शो में टीवी की क्यूट एक्ट्रेस कनिका मान भी नजर आ सकती हैं। दरअसल एक्ट्रेस शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुईं। जिसके बाद से अटकले लगाई जा रही हैं कि वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।
Recommended Video
राजीव अदातिया
View this post on Instagram
बिग बॉस 15 के फेम राजीव अदातिया भी खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आएंगे। बिग बॉस हाउस में उन्होंने अपने कॉमेडी अंदाज से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। रोहित शेट्टी के शो में क्या वह फिर से अपना जादू चला पाएंगे। यह तो शो ऑन एयर होने के बाद ही पता चलेगा।
खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग साउथ अफ्रीका में होगी। जल्द ही टीवी की टॉप स्टार्स केप टाउन के लिए रवाना होंगे। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।