खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर से टीवी स्क्रीन पर दस्तक देना वाला है। पिछले कई दिनों ये चर्चा चल रही थी कि सीजन-12 में कैन-कौन शामिल होगा। अब इस शो के मेकर्स की ओर से सेलिब्रिटीज का नाम लगभग फ़ाइनल कर दिया गया है। ऐसे कहा जा रहा है कि इस चर्चित रियलिटी शो में रुबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, निशांत भट्ट और फैसल शेख आदि कई सेलिब्रिटीज शामिल हैं। ऐसे में अगर खतरों के खिलाड़ी-12 में हिस्सा लेने वाले सेलिब्रिटीज की लास्ट सैलरी के बारे में आप जानना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं।
रुबीना दिलैक
खतरों के खिलाड़ी सीजन-12 का सबसे चर्चित नाम है रुबीना दिलैकहै। बिग बॉस-14 की विनर रही रुबीना दिलैक इस शो की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी मानी जा रही हैं। ऐसा माना जाता है कि वो बिग बॉस में एक वीक के लिए लगभग पांच लाख रुपया लेती थीं।
रुबीना दिलैक के बारे में बात करें तो वो बिग बॉस ओटीटी के अलावा हाल में ही एक पंजाबी गाना 'भीग जाऊंगा' में नज़र आई थीं। वो 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में भी दिखाई दे चुकी हैं। bio overview के मुताबिक वो एक शो के लिए 80 हजार लेती थीं।
निशांत भट्ट
बिग बॉस सीजन-15 के सबसे चर्चित हस्ती में एक निशांत भट्ट भी खतरों के खिलाड़ी सीजन-12 शो का हिस्सा बनने वाले हैं। आपको बता दें कि यह एक कोरियोग्राफर और डांसर है। टाइम्स ऑफ़ इंडियन के मुताबिक वो एक वीक के लिए 2 लाख रुपये लेते थें। खतरा-खतरा में भी वो नज़र आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें:क्विज को खेलें और जानें कि क्या आप विक्की कौशल के असली फैन हैं?
अनेरी वजानी
अनुपमा फेम एक्ट्रेस अनेरी वजानी भी खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इस शो के लिए वो बहुत जल्द अनुपमा छोड़ भी सकती हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर अनेरी वजानी की तरफ से कोई जानकारी नहीं है। Buzz सीरियल के मुताबिक वो एक एपिसोड के लिए लगभग 33 हज़ार रुपये लेती हैं।
श्रीति झा
View this post on Instagram
कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा अरोड़ा के रूप नज़र आने वाली श्रीति झा भी इस साल खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने वाली हैं। 24newsdaily.com की रिपोर्ट के अनुसार श्रीति झा एक एपिसोड के लिए 75 हज़ार रुपये लेती हैं।
प्रतीक सहजपाल
बिग बॉस-15 के स्टार रहे प्रतीक सहजपाल भी इस साल खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने वाले हैं। हालांकि, इनके नाम को लेकर कई लोग दुविधा में थे, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि नाम पर मोहर लग चुकी है। इंडिया टीवी न्यूज़ के अनुसार एक वीक के लिए लगभग 2 लाख रुपये मिलते थें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल में वो 'तू लौट आ' वीडियो एल्बम में दिखाई दिए थे। खतरा-खतरा में भी नज़र नज़र आए थें।
चेतना पाण्डे
फिल्म आइ डोंट लव यू, दिलवाले और मुन्ना माइकल आदि फिल्मों में नज़र आने वाली चेतना पाण्डे भी खतरों के खिलाड़ी सीजन-12 शो में हिस्सा लेने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस शो के हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक है। एक पंजाबी गाने में चेतना पाण्डे को पिछले साल देखा गया था।
तुषार कालिया
View this post on Instagram
रियलिटी शो डांस दीवाने के जज और जाने-माने कोरियोग्राफर तुषार कालिया खतरों के खिलाड़ी सीजन-12 में हिस्सा लेने वाले हैं। तुषार कालिया ने हाल में जानकारी दी थी कि वो कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि, इस काम के लिए कितना पैसा ले रहे हैं इसके बारे में कोई जिक्र नहीं किया। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक डांस दीवाने में वो एक एपिसोड के लिए लगभग 10-11 लाख लेते थें।
इसे भी पढ़ें:क्या सच में सोहेल खान और सीमा खान ले रहे हैं तलाक? पढ़ें पूरी खबर
राजीव अदातिया
बिग बॉस 15 से ही एंटरटेनमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा में आए राजीव अदातिया भी इस शो में शामिल हो रहे हैं। वायरल Entok के मुताबिक राजीव अदातिया को बिग बॉस में एक वीक के लिए लगभग 80 हज़ार रुपये मिलते थें।
एरीका पैकर्ड
अभिनेता गैविन पैकर्ड की बेटी एरीका पैकर्ड भी खतरों के खिलाड़ी सीजन-12 में हिस्सा लेने वाली हैं। एरीका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिपोर्ट की माने तो एरीका पैकर्ड एक विज्ञापन में रणबीर कपूर के साथ नज़र आई थीं।
कनिका मान
View this post on Instagram
वेब सीरिज में रूहानियत में नज़र आने वाले कनिका मान भी खतरों के खिलाड़ी सीजन-12 आने वाली हैं। रूहानियत में अर्जुन बिजलानी के साथ कनिका मान को खूब पसंद क्या जा रहा था।
फैसल शेख
सोशल मीडिया चर्चित फैसल शेख भी खतरों के खिलाड़ी सीजन-12 में नज़र आने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फैसल शेख टिकटॉक के जरिए फेमस हुए थें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@insta)