Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:37 AM IST

करिश्‍मा कपूर और संजय कपूर के तलाक के बाद ऐसे हैं पिता के साथ बच्‍चों के संबंध

तलाक के बाद भी करिश्‍मा कपूर और सजंय कपूर के बच्‍चे माता-पिता के साथ रखते हैं एक मजबूत बॉन्डिंग। 
Updated:- 2020-10-08, 12:32 IST
lolo kids new

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में कई कपल्‍स हैं, जिनके बीच की मजबूत बॉन्डिंग आम कपल्‍स के लिए मिसाल बन चुकी है। वहीं कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज भी हैं, जिनके रिश्‍ते इतने खराब मोड़ पर आकर टूटे हैं कि उनकी चर्चा आज भी होती है। ऐसा ही रिश्‍ता था बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करिश्‍मा कपूर और उनके एक्‍स हसबैंड संजय कपूर का। वर्ष 2003 में दोनों की धूम-धाम से शादी हुई थी। मगर शादी के 11 वर्षों बाद दोनों ने एक दूसरे अलग होने का फैसला ले लिया। 

करिशमा और संजय के दो बच्‍चे हैं। बेटी समायरा का जन्‍म वर्ष 2005 में हुआ था। उसके बाद से ही करिश्‍मा और संजय के रिश्‍तों में दरार पड़ना शुरू हो गई थी, मगर दोनों ही इस रिश्‍ते को बचाने की कोशिश में लगे रहे। वर्ष 2010 में करिश्‍मा और संजय के बेटे कियान का जन्‍म हुआ। बेटे के जन्‍म के कुछ ही समय बाद करिश्‍मा और संजय के रिश्‍ते और भी खराब होते गए। 

खबरें तो यह भी आई थीं कि संजय करिश्‍मा के साथ घरेलू हिंसा करते थे। इतना ही नहीं, करिश्‍मा को फाइनेंशियली सपोर्ट भी संजय से नहीं मिल पाता था। वहीं सजंय का कहना था कि करिश्‍मा ने केवल उनके पैसों के लिए ही उनसे शादी की थी। इन सारे झगड़ों और एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वर्ष 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों बच्‍चों की कस्‍टडी करिश्‍मा कपूर को दी गई। 

इसे जरूर पढ़ें:करिश्मा कपूर के बच्चों को अपनी मम्मी नहीं, बल्कि इस एक्ट्रेस की फिल्में पसंद हैं

karisma kapoor kids

तलाक के बाद बच्‍चों और पिता के संबंध 

बेशक करिश्‍मा और संजय कपूर का रिश्‍ता एक खराब मोड़ पर आ कर खत्‍म हो गया हो, मगर अपने रिश्‍ते की कड़वाहट को करिश्‍मा और संजय ने बच्‍चों तक कभी नहीं पहुंचने दिया। बच्‍चों के लिए संजय कपूर एक आर्दश पिता है और करिश्‍मा भी इस बात को झूठा साबित करने की कभी कोशिश नहीं करती हैं। (संजय कपूर पर करिश्‍मा कपूर के आरोप)

संजय कपूर के अपने दोनों बच्‍चों के साथ बहुत ही अच्‍छे संबंध हैं। वह आज भी अपने दोनों बच्‍चों के साथ आउटिंग पर जाते हैं और त्‍योहार भी सेलिब्रेट करते हैं। संजय कपूर के इंस्‍टाग्राम पर बहुत सारी तस्‍वीरें हैं, जिनमें वह अपने बच्‍चों के साथ नजर आ रहे हैं। बच्‍चे भी अपने पिता संजय के साथ बहुत खुश रहते हैं और एक स्‍ट्रॉन्‍ग बॉन्डिंग शेयर करते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: फेस्टिव सीजन में करिश्मा कपूर के इन 5 साड़ी लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन

sanjay kids

स्‍टेप मदर प्रिया सचदेव के साथ करिश्‍मा के बच्‍चों के रिश्‍ते 

बेस्‍ट बात तो यह है कि करिश्‍मा कपूर के दोनों बच्‍चे केवल अपने पिता से ही नहीं बल्कि अपनी स्‍टेप मदर प्रिया सचदेव से भी बहुत अच्‍छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। प्रिया सचदेव और संजय के एक बेटा भी और प्रिया सचदेव की पहली शादी (विक्रम चटवाल से हुई थी प्रिया सचदेवा की पहली शादी) से उन्‍हें एक बेटी भी है। प्रिया के दोनों बच्‍चों के साथ भी करिश्‍मा के दोनों बच्‍चों की अच्‍छी बॉन्डिंग है। प्रिया अपने बच्‍चों की तरह ही करिश्‍मा के बच्‍चों को भी बहुत प्‍यार करती हैं और उनकी तस्‍वीरें भी इंस्‍टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। 

 

इस तरह से देखा जाए तो करिश्‍मा और संजय के डिवॉर्स (बॉलीवुड के 8 सबसे महंगे तलाक) के बाद भी बच्‍चों के संबंध अपने पिता और उनके परिवार के साथ बहुत ही अच्‍छे हैं। 

 

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह बॉलीवुड से जुड़ी रोचक खबरे जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।