फेस्टिव सीजन में करिश्मा कपूर के इन 5 साड़ी लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन

फेस्टिव सीजन में महिलाओं की व्यस्तता काफी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि वे खूबसूरत दिखने के लिए जमकर शॉपिंग करती हैं। हर महिला की चाहत यही होती है कि उसकी साड़ी ऐसी हो, जिसमें वह बिल्कुल हटकर नजर आएं। जिस तरह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज दिलकश साड़ियों में खुद को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं, बिल्कुल उसी तरह हर महिला खुद को खास अंदाज में पेश करना चाहती है। अगर इस फेस्टिव सीजन में आप भी दिखना चाहती हैं स्पेशल, तो करिश्मा कपूर की इन रॉयल लुक वाली साड़ियों से ले सकती हैं इस्पिरेशन -
स्ट्राइप वाली ब्लैक साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लाउज

ब्लैक कलर बाकी रंगों से बिल्कुल अलग नजर आता है। करिश्मा कपूर की यह गोल्डन स्ट्राइप्स वाली यह ब्लैक साड़ी फेस्टिव सीजन के लुक को स्पेशल बना सकती है। इसके साथ कंट्रास्ट कलर का बंद गले वाला ब्लाउज काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। इसके साथ करिश्मा ने मेकअप को सिंपल रखा है। कानों में इयरिंग्स और हाथ में चूड़ी उनकी सादगी को सुंदर बना रही है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में घर बैठे आकर्षक दामों में साड़ी पाना चाहती हैं, तो यहां से पा सकती हैं। Yashika women's art silk kalamkari and bhagalpuri style saree, जिसकी M.R.P. ₹2,499.00 है, आप ऑफर के तहत सिर्फ ₹299.00 में पा सकती हैं।
View this post on Instagram
अगर करिश्मा की बहन करीना कपूर की बात करें तो वह भी साड़ी में खुद को खूबसूरती के साथ पेश करती हैं और उनका ग्लैमरस अंदाज महिलाओं को काफी ज्यादा पंसद आता है, लेकिन करिश्मा कपूर का एलीगेंट स्टाइल का भी जवाब नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें: निर्मला सीतारमण की हैंडलूम साड़ियों से आप भी लीजिए इंस्पिरेशन
ऑफ व्हाइट साड़ी में दिलकश लुक

करिश्मा कपूर व्हाइट कलर के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं। करिशमा ने यहां ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर एंब्रॉएड्री भी काफी बारीक और सुंदर दिख रही है। इस साड़ी के साथ उनका लंबी बाजू का ब्लाउज, नेकपीस और इयरिंग्स भी उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट करते नजर आ रहे हैं। त्योहार में पूजा के दौरान यह लुक काफी खूबसूरत दिखेगा।
क्रीम कलर की साड़ी के साथ की-होल ब्लाउज

करिश्मा कपूर की ऑफ व्हाइट बेस वाली इस साड़ी की खूबसूरती भी देखते ही बनती है। इसमें बॉर्डर पर पिंक कलर की हल्की एंब्रॉएड्री नजर आ रही है और साथ में उन्होंने पोटली वाला पर्स कैरी किया है। इस लुक के साथ उनके बड़ी इयरिंग्स और गजरा उनके लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है। फेस्टिव सीजन के लिए ऐसा लुक पूरी तरह मुफीद है।
इसे जरूर पढ़ें: बनारसी या कांजीवरम साड़ी असली है या नहीं इसे कैसे परखें, आइए जानें
व्हाइट साड़ी में झलकती है खूबसूरती

व्हाइट कलर महिलाओं की सुंदरता को और भी ज्यादा निखार देता है। अगर व्हाइट कलर के साथ पल्लू और सुंदर सी एंब्रॉएड्री हो और साथ में ब्लाउज भी विदाउट स्लीव्स हो तो ऐसा लुक फेस्टिव सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिखता है।
रेड साड़ी में बनेगी बात

फेस्टिव सीजन में ब्राइट कलर्स काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। खासतौर पर रेड कलर की बात करें तो यह रंग खुशियों का प्रतीक है। अगर आप इस सीजन में फेस्टिवल्स पर रेड कलर की साड़ी पहनने जा रही हैं तो उसके साथ कंट्रास्ट कलर में कोट पहनकर अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।