सोनम कपूर को जिस लड़की से प्यार हो गया है वो लड़की कोई और नहीं रेजिना कैसैंड्रा हैं। सोनम कपूर, अनिल कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' आज रिलीज हो गई है और ये फिल्म समलैंगिकता को भी अपनाने की कहानी है। इस फिल्म में सोनम कपूर को एक लड़की से प्यार होता है और वो लड़की रेजिना कैसैंड्रा हैं। इन्हें फिल्म में देखने के बाद हर कोई इनके बारे में जानना चाहता है कि ये लड़की है कौन।
तो चलिए आपको मिलाते हैं इस फिल्म में सोनम की लव इन्ट्रेस्ट बनीं हिरोइन रेजिना कैसैंड्रा।
रेजिना और बॉलीवुड
रेजिना कैसैंड्रा जिन्होंने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से बॉलीवुड में कदम रखा है। 'एक लडकी..' में उनके किरदार और उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा है। ऐसा बहुत कम लोग जानते हैं कि रेजिना अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आंखें 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थीं लेकिन यह फिल्म बनी ही नहीं। 'एक लड़की...' के ट्रेलर और प्रमोशन तक में दूर दूर तक नजर ना आने वाली रेजिना को मेकर्स ने सीक्रेट रखा हुआ था और अब जल्द ही रजिया मीडिया से फिल्म के बारे में बात करेंगी। इस फिल्म के बाद हो सकता है कि रेजिना कैसैंड्रा बॉलीवुड की किसी और बड़ी फिल्म में भी नजर आएं।
इसे जरूर पढ़ें: धर्मेंद्र थे सुरैया की खूबसूरती के दीवाने लेकिन वो थी किसी और पर फिदा
रेजिना स्टाइल
एक एक्ट्रेस होने के नाते रेजिना फैशन की दुनिया से भी काफी अपडेटेड हैं। रेजिना के सोशल अकाउंट पर उनकी बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत तस्वीरें मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव रहने वाली रेजिना यकीनन बॉलीवुड में भी अपना खूब नाम करेंगी। अगर आप रेजिना की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखें तो आपको पता चलेगा कि उनके फैंस की लिस्ट छोटी नहीं है। इंस्टा पर उन्हें कई मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। रेजिना ने साउथ फिल्मों में अपने हर किरदार को बखूबी से निभाया है ऑडियंस ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स की तरफ से भी उन्हें कई तारीफें मिली हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अनिल कपूर ने पूछा एक लड़की को देखा तो कैसा लगा, अर्जुन ने फिर भी छिपाया अपना प्यार
रेजिना का फिल्मी करियर
रेजिना कैसैंड्रा तमिल और कन्नड़ भाषी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। रेजिना ने साल 2005 में साउथ की फिल्म 'Kanda Naal Mudhal' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। रेजिना चेन्नई में पलीं बढीं हैं और उन्होंने साइकोलॉजी की पढ़ाई की है।
रेजिन कैसैंड्रा साउथ की कई शॉर्ट फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं। SIIMA साउथ इंडस्ट्री का सबसे मशहूर अवार्ड्स के लिए रेजिना को ‘बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू’ का भी अवार्ड मिल चूका है। रेजिना ने साउथ इंडस्ट्री की पहली होमोसेक्सुऐलिटी पर बेस्ड फिल्म 'Awe' में भी काम किया था जिसके लिए क्रिटिक्स ने भी उनकी तारीफ की थी।
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों